{"_id":"5fad6d8b8ebc3e9b8268c924","slug":"after-two-months-of-continuous-demolition-former-mp-atiq-ahmed-s-cold-storage-complex-seized","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो माह तक लगातार ध्वस्तीकरण के बाद पूर्व सांसद अतीक अहमद का कोल्ड स्टोरेज परिसर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह तक लगातार ध्वस्तीकरण के बाद पूर्व सांसद अतीक अहमद का कोल्ड स्टोरेज परिसर सीज
Thu, 12 Nov 2020 10:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
इस तरह धराशायी हो गया कोल्ड स्टोरेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के झूंसी-सहसों मार्ग पर कटका गांव स्थित माफिया अतीक अहमद की संपत्ति पर खड़े कोल्ड स्टोरेज में तकरीबन दो माह तक चले ध्वस्तीकरण के बाद बृहस्पतिवार को कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग और झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोल्ड स्टोरेज परिसर को कुर्क किया गया। कोल्ड स्टोरेज परिसर के गेट को बंदकर उस पर सरकारी ताला और मुहर लगा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई से आसपास के लोग एक बार फिर सकते में थे।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।
- फोटो : prayagraj
पूर्व सांसद अतीक अहमद की नाम-बेनामी संपत्ति में शामिल झूंसी के कोल्ड स्टोरेज को खाली कराने के बाद उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सितंबर माह में शुरू की गई थी। उक्त कोल्ड स्टोरेज अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तकरीबन दो माह तक चली। इस दौरान कई जेसीबी और पोकलैंड कोल्ड स्टोरेज की तीन मंजिल बिल्डिंग को ढहाने में लगाए थे।
बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी हो गई थी। इस पर बृहस्पतिवार को कोल्ड स्टोरेज परिसर को कुर्क कर सील कर दिया गया। फूलपुर तहसील के तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ ही झूंसी इंसपेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कुर्की के साथ सीलिंग की कार्रवाई की। कोल्ड स्टोरेज के गेट को बंदकर उस पर कुर्की के सरकारी आदेश को लिखकर सरकारी ताला और मुहर लगा दिया गया। कार्रवाई से इलाके के लोग एक बार फिर सकते में थे।