फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After traveling 3500 km, clue was found about the fraudsters of fake websites of Mahakumbh.

Prayagraj : 3500 किमी सफर तय करने के बाद महाकुंभ की फर्जी वेबसाइटों के ठगों का लगा सुराग

Sun, 29 Dec 2024 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 02:08 PM IST
सार

महाकुंभ का आयोजन देश-दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। ऐसे में महाकुंभ के नाम पर फर्जी वेबसाइट का संचालन साइबर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए साइबर प्रभारी राजीव तिवारी के नेतृत्व में सात पुलिसकर्मियों की टीम बनाई थी।

विज्ञापन
After traveling 3500 km, clue was found about the fraudsters of fake websites of Mahakumbh.
फेक वेबसाइट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में होटल, कॉटेज और टेंट के नाम पर फर्जी वेबसाइट से बुकिंग में गिरफ्तार मास्टरमाइंड समेत चारों ठगों को दबोचने को लेकर हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद ठगों का सुराग लगाने के लिए साइबर पुलिस यूपी और बिहार के दर्जनों जिलों में 3500 किमी का सफर किया। इसके बाद इनकी प्रयागराज से गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन


महाकुंभ का आयोजन देश-दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। ऐसे में महाकुंभ के नाम पर फर्जी वेबसाइट का संचालन साइबर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए साइबर प्रभारी राजीव तिवारी के नेतृत्व में सात पुलिसकर्मियों की टीम बनाई थी। ये टीम 18 नवंबर से ठगों की पहचान के लिए बिहार के नालंदा, नवादा, पटना, गया समेत यूपी के वाराणसी, आजमगढ़ समेत कई जिलों तक पहुंचीं। साइबर ठगों के बारे में सबूत जुटाया था।

विज्ञापन

चल रहीं पांच वेबसाइटों को बंद करने के भेजा ई-मेल

पकड़े गए साइबर ठगो से फर्जी नौ वेबसाइटों के बारे में पता चला था। लेकिन, अभी भी पांच को पुलिस बंद नहीं करवा सकी है। इसके लिए पुलिस ने संबंधित डोमेन को ई-मेल कर साइट बंद कराने को कहा गया है। चल रही पांचों वेबसाइटों में ठगों का मोबाइल नंबर से लेकर ई-मेल की जानकारियां दी गई हैं। वहीं, चार वेबसाइट पूरी तरह बंद हो चुकी है।

अग भी चल रहीं ये वेबसाइट


1- www.mahakumbhtentreservation.com
2- https://mahakumbhfestival.com/
3- https://jainmandiranddharamshala.in/
4- https://mahakumbhcottagesreservation.org/
5- www.kumbhcottagebooking.com

ये चार साइट हुई बंद
1- www.mahakumbhtentbooking.org
2- www.mahakumbhcottagebooking.org
3- https://kumbdarshan.com/
4- reservation@kumbhcottagebooking.com
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed