बाजार भाव : टमाटर और हरी सब्जियों के बाद अब दाल और मसाले बिगाड़ रहे किचन का बजट
फुटकर बाजार में अरहर दाल का दाम ज्यादा बढ़ा है। वित्तीय वर्ष की शुरूआत में अरहर दाल का दाम 115 से 140 रुपये किलो था, जो अब बढ़कर 140 से 170 रुपये किलो तक पहुंच गया है। थोक बाजार में भी अरहर दाल का दम 13500-14500 रुपये क्विंटल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टमाटर एवं हरी सब्जियों के दामों से लोग अभी जूझ ही रहे हैं कि अरहर दाल एवं मसालों के भाव ने भी परेशान करना शुरू कर दिया है। आटा, दाल, खाद्य तेल और मसालों की कीमतों में उछाल आया है। फुटकर बाजार में जीरा, हल्दी, अजवाइन की कीमतों में वृद्धि हुई है। इससे दाल और सब्जियों में तड़का लगाना मुश्किल हो गया है।
फुटकर बाजार में अरहर दाल का दाम ज्यादा बढ़ा है। वित्तीय वर्ष की शुरूआत में अरहर दाल का दाम 115 से 140 रुपये किलो था, जो अब बढ़कर 140 से 170 रुपये किलो तक पहुंच गया है। थोक बाजार में भी अरहर दाल का दम 13500-14500 रुपये क्विंटल हो गया है। इसी तरह उड़द दाल 140 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति किलो हो गई है। मंसूर, चना, मूंग सहित अन्य दालों में भी तेजी आई है।
इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी ने बताया कि थोक बाजार में अरहर दाल एक माह में ही दस रुपये किलो बढ़ी है। उन्होंने बताया कि खाद्य तेल के दाम भी इस बीच बढ़े है। सप्ताह भर में ही सरसों का तेल, रिफाइंड के दाम में प्रति टीन 50 से 70 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। 15 लीटर फॉर्च्यून रिफाइंड का दाम 1550 से बढ़कर 1630 रुपये हो गया है। इसी तरह सरसों के 15 किलो तेल का दाम 1900 रुपये पहुंच गया है। फुटकर में रिफाइंड 124 से 130 एवं सरसों का तेल 130 से 140 रुपये में मिल रहा है।
उधर, पिछले दिनों गुजरात और राजस्थान में हुई बेमौसम बारिश का असर जीरा उत्पादन पर पड़ा है। जीरा का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक माह में ही इसकी कीमत बढ़कर 750 से 800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। फुटकर कारोबारी प्रमिल केसरवानी बताते हैं कि आने वाले दिनों में जीरा की कीमतें अभी और बढ़ेंगी। जीरा के साथ ही फुटकर में हल्दी 300-320 रुपये किलो, लाल मिर्च 270-300 रुपये किलो हो गई है। अजवाइन 250-300 रुपये से बढ़कर 350-380 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। गृहिणी प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि समझ में ही नहीं आ रहा कि क्या खाया जाए। हर चीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वर्षा उपाध्याय ने कहा कि जीरा का दाम पहले कभी भी इतना नहीं हुआ।
खाद्य सामग्री 20 जून - 20 जुलाई
अरहर दाल 120-150, 140-170
उड़द दाल 130-140, 150-160
चना दाल 65-90 , 70-95
रिफाइंड 115-120, 124-130
आटा 28-30, 30-35
हल्दी 280-300, 300-320
जीरा 700-750, 750-800
लाल मिर्च 200-250 , 275-290