फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After tomato, now onion will shed tears, onion prices started increasing in wholesale and retail

महंगाई की मार : टमाटर के बाद अब आंसू निकालेगा प्याज, थोक और फुटकर में बढ़ने लगा प्याज का दाम

Sun, 13 Aug 2023 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 01:44 PM IST
सार

प्याज को लेकर बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिन से इसकी आवक कम हो गई है। थोक मंडी मुंडेरा में भी पिछले माह के मुकाबले नासिक और मध्य प्रदेश से आने वाली प्याज की सप्लाई मांग के अनुसार नहीं हो रही है। अभी सावन है इस वजह से प्याज को लेकर ज्यादा मारामारी नहीं है, लेकिन सावन खत्म होते ही प्याज के दाम सौ रुपये किलो तक भी पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
After tomato, now onion will shed tears, onion prices started increasing in wholesale and retail
बढ़ रही हैं कीमतें - फोटो : amar ujala

विस्तार

टमाटर के बाद अब प्याज भी लोगों की आंखों से आंसू निकालेगा। थोक व फुटकर में प्याज के दाम बढ़ने भी शुरू हो गए हैं। प्रयागराज की तमाम फुटकर मंडियों में प्याज का दाम 30 से 40 रुपये किलो हो गया है। सावन की वजह से अभी प्याज की डिमांड कम है लेकिन आने वाले दिनों में टमाटर की तरह प्याज के लिए भी हायतौबा मच सकती है। इस बीच राहत भरी खबर यह है कि टमाटर के दाम शहर की तमाम फुटकर मंडियों में गिर गए।

विज्ञापन

प्याज को लेकर बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिन से इसकी आवक कम हो गई है। थोक मंडी मुंडेरा में भी पिछले माह के मुकाबले नासिक और मध्य प्रदेश से आने वाली प्याज की सप्लाई मांग के अनुसार नहीं हो रही है। अभी सावन है इस वजह से प्याज को लेकर ज्यादा मारामारी नहीं है, लेकिन सावन खत्म होते ही प्याज के दाम सौ रुपये किलो तक भी पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन


मुंडेरा मंडी की बात करें तो यहां शनिवार को प्याज का दाम 25 रुपये किलो रहा, जबकि शहर की फुटकर मंडियों में प्याज का दाम 30 से 40 रुपये किलो रहा। बाजार के जानकारों का कहना है कि 20 अगस्त तक प्याज का दाम 60-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अक्तूबर से खरीफ की आवक शुरू होने पर प्याज की आपूर्ति बेहतर होगी, जिससे कीमतों में नरमी आने की उम्मीद है। वहीं टमाटर की बात करें तो आवक बढ़ने से बीते दो-तीन दिन से टमाटर के दाम 60 से 80 रुपये कम हो गए। सब्जी मंडी में टमाटर की आवक बढ़ने से अब दाम और भी कम होने की संभावना है। मुंडेरा मंडी में शनिवार को टमाटर का दाम 1500 रुपये कैरेट रहा। इस दौरान शहर की फुटकर मंडी में टमाटर का दाम कई जगह 100 रुपये किलो से कम रहा।

सब्जी विक्रेता कमलेश सोनकर ने बताया कि तीन दिन से टमाटर का दाम गिर रहा है। अभी आगे दाम और गिरने की उम्मीद है। वहीं, मुंडेरा फल सब्जी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने बताया कि टमाटर के दाम में नरमी आई है, लेकिन प्याज का दाम बढ़ा है। पिछले माह थोक में प्याज 15 रुपये किलो था जो अब 25 रुपये किलो पहुंच गया है। प्याज के दाम आगे और बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed