फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After three decades, IFFCO gets a new head

Prayagraj News: तीन दशक के बाद इफको को मिला नया मुखिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
After three decades, IFFCO gets a new head
इफको के नए प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल को कार्यभार ग्रहण कराते डा. उदय शंकर अवस्थी।
केजे पटेल इफको के नए प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं। काफी उतार-चढ़ाव के बीच लगातार 32 वर्षों तक इफको के एचडी रहे फर्टिलाइजर मैन डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने उन्हें पदभार सौंप दिया है। बृहस्पतिवार को प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण करते हुए केजे पटेल ने कहा कि डॉ. उदय शंकर अवस्थी की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाना बड़ी जिम्मेदारी है। इफको फूलपुर इकाई के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

विश्व की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था का नेतृत्व परिवर्तन हुआ। मूल रूप से गुजरात के रहने वाले केजे पटेल ने इफको के नए प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वे महान सहकारी नेता डॉ यूएस अवस्थी के स्थान पर यह पद भार ग्रहण किए। डॉ अवस्थी तीन दशकों से अधिक समय तक संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इफको के नए प्रबंध निदेशक केजे पटेल सौराष्ट्र विश्वविद्यालय गुजरात से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पढ़ाई पूरी की है। पटेल इफको में तकनीकी निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं। इससे पूर्व वे इफको परादीप में इकाई प्रमुख भी रह चुके हैं। केजे पटेल के नेतृत्व में उत्पादन, तकनीकी नवाचार और सुरक्षा मानकों में अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करते हुए प्रबंध निदेशक ने अपने पहले संबोधन में कहा कि डॉ अवस्थी की सोच एक महान दूरदर्शी मुखिया की रही है। जिन्होंने इफको को किसान सेवा और नवाचार का प्रतीक बना दिया। उनका विज़न और रोड मैप आने वाले वर्षों के लिए एक मजबूत नींव है। मैं संकल्प लेता हूं कि इस विजन को और गति देते हुए सहकारी भावना के साथ किसानों के हित में कार्य करूंगा। डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि हमें खुशी है कि इफको की बागडोर इफको परिवार के दक्ष साथी को सौंप रहा हूँ। जिसे इफको बोर्ड तथा अध्यक्ष ने प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. उदय शंकर अवस्थी नवंबर 1976 से इफको में शामिल हुए। 1993 से जुलाई 2025 तक 32 वर्ष वह प्रबंध निदेशक पद रहे। डॉ उदय शंकर अवस्थी के अद्वितीय योगदानों के लिए उन्हें आईसीए द्वारा रॉसडेल पायनियर अवॉर्ड और सहकार भारती द्वारा फर्टिलाइज़र मैन ऑफ इंडिया के खिताब से नवाजा गया। इनके कार्यकाल में नैनो यूरिया और डीएपी तरल जैसी क्रांतिकारी पहल की शुरुआत हुई। वहीं, केजे पटेल के नेतृत्व में किसान-केंद्रित दृष्टिकोण, तकनीकी नवाचार और सहकारी मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए इफको में एक नए युग की शुरुआत हुई है। इस दौरान इफको फूलपुर के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया, इफको अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडेय, महामंत्री विजय यादव सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed