फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the traffic starts on the six-lane bridge, the Phaphamau bridge will be closed for repair

Prayagraj : सिक्सलेन पुल पर यातायात शुरू होने के बाद मरम्मत के लिए बंद होगा फाफामऊ पुल

Thu, 08 May 2025 05:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 May 2025 05:36 AM IST
सार

करीब 50 वर्ष से अधिक पुराने हो चुके गंगा नदी पर स्थित चंद्रशेखर आजाद फाफामऊ पुल की स्थायी मरम्मत का काम, यातायात के लिए कोई बेहतर विकल्प न होने की वजह से एक साल के लिए टाल दिया गया है।

विज्ञापन
After the traffic starts on the six-lane bridge, the Phaphamau bridge will be closed for repair
हाईवे। - फोटो : संवाद

विस्तार

करीब 50 वर्ष से अधिक पुराने हो चुके गंगा नदी पर स्थित चंद्रशेखर आजाद फाफामऊ पुल की स्थायी मरम्मत का काम, यातायात के लिए कोई बेहतर विकल्प न होने की वजह से एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब गंगा नदी पर स्टेनली रोड से मलाक हरहर, फाफामऊ तक बन रहे सिक्सलेन पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही इस पुल को मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। फिलहाल पुल पर अस्थायी तौर पर मरम्मत का काम किया जाएगा, ताकि प्रयागराज, लखनऊ, प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर की तरफ से आने वाला यातायात प्रभावित न हो।

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से फाफामऊ स्थित चंद्रशेखर आजाद पुल की मरम्मत का प्रस्ताव जिलाधिकारी की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। इस पुल की मरम्मत के लिए गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था को नामित किया गया था। मरम्मत का काम होली के बाद ही शुरू होना था।

विज्ञापन

पुल के दो-तीन एक्सपेंशन ज्वाइंट आवाज कर रहे हैं। इन्हें समय-समय पर अस्थायी ताैर पर ठीक किया जाता रहा है। लेकिन लोक निर्माण विभाग इस बार पुल की मरम्मत स्थायी ताैर पर करवाना चाह रहा है। जिसके लिए पुल पर यातायात 20 से 25 दिन के लिए रोका जाना है लेकिन यह काम सिक्सलेन पुल के शुरू हो जाने के बाद ही किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले इस सेतु की मरम्मत का काम 2022 में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में तीन साल के अंदर एक बार पुन: सेतु की मरम्मत होनी है जो कि तीन साल का पूरा होने वाला है। मगर यातायात के लिए कोई स्थायी विकल्प न होने की वजह से मरम्मत के काम को एक साल के लिए टाल दिया गया है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग आस्थायी तौर पर पुल की मरम्मत का काम करेगा।

वहीं, दूसरी तरफ गंगा नदी पर बन रहे सिक्सलेन पुल का काम 75 फीसदी तक पूरा हो चुका है। ऐसे में पुल की कार्यदायी संस्था ने दिसंबर 2025 तक पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की बात कही है।

 

फिलहाल कोई विकल्प न होने की वजह से पुल को मरम्मत के लिए बंद नहीं किया जाएगा। सिक्सलेन पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही पुल की मरम्मत होगी। अभी अस्थाई मरम्मत का काम ही पुल पर किया जाएगा। -आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed