फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the murder of Apna Dal leader, the accused kept roaming around with a pistol

Prayagraj : अपना दल नेता की हत्या के बाद दो घंटे तक तमंचा लहराता रहा आरोपी, पुलिस से बोला-आगे बढ़े तो...

Sun, 07 Jul 2024 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 07:20 PM IST
सार

घटना की सूचना पर पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हत्यारोपी सर्वेश को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की। इस पर आरोपी ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर उसको पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह खुद को गोली मार लेगा।

विज्ञापन
After the murder of Apna Dal leader, the accused kept roaming around with a pistol
हत्या करने के बाद पुलिस के सामने तमंचा लहराता रहा आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोरांव थाना क्षेत्र के अब्दालपुर खास अचकवापुर में रविवार की सुबह अपना दल एस के नेता इंद्रजीत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सर्वेश पटेल तमंचा लेकर करीब ढाई घंटे तक गांव में घूमता रहा। उसके दोनों हाथ में तमंचे थे। तमंचा लहराते हुए वह बोल रहा था कि अभी दो लोगों को और खोज रहा हूं। वह भी मिल जाएं तो उनकी भी हत्या कर दूं। वह काफी देर तक उनको खोजता रहा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस भी उसे पकड़ने में सहम गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी उसने चेतावनी दी कि अगर पकड़ने की कोशिश कि तो खुद को गोली मार लूंगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। काफी देर की मशक्क्त के बाद पुलिस उसे पकड़ सकी। 
विज्ञापन


हत्या करने के बाद आरोपी सर्वेश उर्फ संजय जब अपनी मां के पास जाकर इंद्रजीत पटेल उर्फ मोनू की हत्या की बात बताई तो उसकी मां सन्न रह गई। गुस्से में आकर उसने डंडा लेकर सर्वेश को दौड़ा लिया। सर्वेश दोनों हाथ में तमंचा लेकर गांव में टहल रहा था। वह तेज तेज बोल रहा था कि इंद्रजीत पटेल के अलावा दो लोगों को और अभी खोज रहा हूं, अगर वह भी मिल जाएं तो उनकी भी हत्या कर दूंगा। हालांकि इसके बाद दोनों सतर्क हो गए और सामने नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश कुमार उर्फ संजय करीब ढाई घंटे तक दोनों हाथ में तमंचे को लहराता

घटना की सूचना पर पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हत्यारोपी सर्वेश को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की तो आरोपी ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर उसको पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह खुद को गोली मार लेगा। उसने तमंचे की नली अपनी कनपटी पर सटा रखी थी। दूसरे हाथ से भी तमंचा लहरा रहा था। यह देख पुलिस फोर्स की सांस अटकी रही। पुलिस ने किसी तरह से हत्यारोपी को सुरक्षित गिरफ्तार किया। इसको लेकर पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों और पुलिस के बीच में तकरीबन आधा घंटे तक नोकझोंक होती रही और ग्रामीण हत्यारोपी को सौंपने की मांग करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed