फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the death of four people in the accident, there was chaos in the family

Prayagraj : हादसे में चार लोगों की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम, शादी की खुशियां गम में बदलीं

Wed, 08 Oct 2025 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 01:56 PM IST
सार

प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्जी मंडी क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। यहां से कानपुर बरात गई थी। वापस लौटते समय एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
After the death of four people in the accident, there was chaos in the family
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्जी मंडी क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। यहां से कानपुर बरात गई थी। वापस लौटते समय एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। राहुल केसरवानी खुल्दाबाद सब्जी मंडी मोहल्ले का रहने वाला था। घटना के बाद से ही मोहल्ले में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। शादी वाले घर में भी मातम पसरा हुआ है। रोने और बिलखने की आवाज सुनाई दे रही है। 

विज्ञापन


प्रयागराज के सब्जी मंडी खुल्दाबाद से स्कार्पियो गाड़ी से नौ लोग कानपुर के मोतीझील वाल्मीकि आश्रम में सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार सुबह वापस लौटते समय कानपुर प्रयागराज हाईवे पर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास स्कार्पियो का टायर फटने से गाड़ी पानी भरे तालाब में घुस गई। पानी भरने के कारण चार लोगों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस ने पांच लोगों को सकुशल बचा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में जिनकी मौत हुई है उसमें साहिल गुप्ता (26), शिवम साहू (28), रितेश सोनकर (28) और राहुल केसरवानी (25) शामिल हैं। जबकि चालक राहुल कुमार, महेश, अमित, सुमित और नीरज को समय रहते बचा लिया गया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed