फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the announcement of the election date, many panchayat members will join the BJP.

चुनाव तिथि घोषित होने के बाद कई पंचायत सदस्य भाजपा में होंगे शामिल

Thu, 10 Jun 2021 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 12:31 AM IST
सार

  • डिप्टी सीएम केशव से मिले कई जिला पंचायत सदस्य, जल्द भाजपा ज्वाइन करने की तैयारी

विज्ञापन
After the announcement of the election date, many panchayat members will join the BJP.
सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दैरान लोगों की समस्या सुनते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के पूर्व जरूरी समर्थन के लिए कई जिला पंचायत सदस्य इसी माह भाजपा ज्वाइन कर लेंगे। पार्टी द्वारा ऐसे सदस्यों की सूची फाइनल कर ली गई है। इस बीच बुधवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने मुलाकात भी की। बताया जा रहा है कि अगले 15 दिनों में पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा पंचायत सदस्य भाजपा का दामन थाम लेंगे।

विज्ञापन



सरस्वती हाईटेक सिटी में ऑक्सीजन प्लांट के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम सर्किट हाउस पहुंचे तो वहां कई नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य पहले से ही मौजूद थे। यहां पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य आदि की मौजूदगी में पंचायत सदस्यों ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की। इस बीच जिला पंचायत सदस्य वीके सिंह वहां मुलाकात के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि बुधवार को ही जिला पंचायत के कई सदस्यों को भाजपा ज्वाइन करवाने की तैयारी थी, लेकिन दूसरे दलों द्वारा जिला पंचायत सदस्यों को लुभाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव तिथि की घोषणा होने के बाद ही भाजपा में सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन



बता दें कि पार्टी के पास इस समय 29 सदस्यों का समर्थन है, जबकि पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए 43 सदस्यों का समर्थन पार्टी को चाहिए। इस बारे में भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष तो भाजपा का ही बनेगा। इसके लिए पार्टी के पास जरूरी समर्थन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं 

 प्रयागराज।  चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने  जन सुनवाई की।  इस अवसर पर उन्होंने आई हुई शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए विभागीय अफसरों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं नगर निगम से संबंधित रही। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अमरनाथ यादव, वरुण केसरवानी, विवेक अग्रवाल, गिरजेश मिश्रा, सुबोध सिंह, राजू पाठक, सचिन जायसवाल, राजन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed