फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After sending the children out, the woman committed suicide by hanging herself

Prayagraj News: बच्चों को बाहर भेजकर महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 04 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 04 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
After sending the children out, the woman committed suicide by hanging herself
सरायअकिल के कादिरपुर नेवादा गांव में शनिवार शाम बच्चों को घर के बाहर भेजकर महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेवादा गांव निवासी रोशनलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर वह तिल्हापुर गांव में रिश्तेदारी में मिट्टी में गए थे। जबकि उनकी पत्नी सुमन खेत में काम करने गई थी। घर पर बहू सुनीता देवी (36) अपने तीनों बच्चों अजीत, हर्जित व हेमंत के साथ थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे सुनीता के तीनों बच्चे बाहर खेलने लगे। इसी बीच बहू सुनीता ने कमरे में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब बच्चे कमरे में पहुंचे तो मां को फंदे पर लटका हुआ देख चिल्लाने लगे। इस पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। पड़ोसियों से फोन पर घटना की जानकारी मिलने पर वह भी तिल्हापुर से गांव पहुंच गए। पुलिस ने फंदा काटकर सुनीता के शव को नीचे उता। रोशनलाल ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप कुमार और बहू सुनीता बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के आसपास पता नहीं किस कारणवश बेटे ने दिल्ली में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बेटे की मौत के बाद बहू बच्चों के साथ गांव आ गई और तबसे वह मानसिक तनाव में रहती थी। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार या फिर मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed