फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After rejuvenation court will also ' smart '

कायाकल्प के बाद कचहरी भी होगी ‘स्मार्ट’

Sun, 31 Jan 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की कचहरी भी स्मार्ट होगी। कचहरी में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अदालतों के अतिरिक्त वकीलों के लिए सुनियोजित चैंबर, साफ -सुथरा परिसर और व्यवस्थित पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इतना ही नहीं वकीलों के लिए अलग टाउनशिप भी होगी। शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन अदालतों का निरीक्षण करने आए इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीके शुक्ला और  जिला न्यायालय के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति  पंकज मित्तल ने कहा कि हाईकोर्ट की देखरेख में इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा और इसके लिए किसी भी तरह से धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में जस्टिस वीके शुक्ला ने कचहरी के कायाकल्प की बात कही। बोले, चाहते हैं कि अतिक्रमण से मुक्त कचहरी का परिसर साफसुथरा हो ताकि अधिवक्ता अच्छे तरीके से न्यायिक कार्य कर सके। उन्हाेंने प्रदेश के जिला न्यायालयों में हाईकोर्ट की ओर से वकीलों को चैंबर बना कर देने की योजना का जिक्र करते हुए वकीलों से सहयोग की अपेक्षा की।

विज्ञापन

प्रशासनिक जज पंकज मित्तल ने कहा, हम इलाहाबाद की कचहरी को स्मार्ट कचहरी के रूप में विकसित करना चाहते हैं। विकास पहली प्राथमिकता है।  साफ-सुथरी जगह में अधिवक्ता बेहतर काम कर सकेंगे । परिसर में टाउनशिप तरीके से वकीलों का चैंबर बनाया जाएगा। खाली जमीन पर वकीलों के लिए ढाई सौ चैंबर बनाए जाएंगे। जिला न्यायालय परिसर के उत्तरी भाग में निर्माणाधीन भवन परिसर में  सत्र न्यायालय और बहुमंजिली इमारत में मजिस्ट्रेट और मुंसिफ कोर्ट काम करेगी । परिसर में पार्किंग,रिकार्ड रूम, लिफ्ट आदि से जुड़ी समस्याओं से भी निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता केबी तिवारी और संचालन मंत्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र रज्जू ने किया । जिला जज वीके श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहे। एडीजे रामकुशल, मलखान सिंह, सीजेएम शिखा श्रीवास्तव, एसीजेएम डा.एके सिंह के अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, राजेंद्र श्रीवास्तव, उमाशंकर तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed