{"_id":"6661a8483d558176500b79d2","slug":"after-praveen-s-victory-by-election-will-be-held-for-phulpur-assembly-stir-among-contenders-intensifies-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : प्रवीण की जीत के बाद फूलपुर विधानसभा का होगा उप चुनाव, दावेदारों में तेज हुई हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : प्रवीण की जीत के बाद फूलपुर विधानसभा का होगा उप चुनाव, दावेदारों में तेज हुई हलचल
Thu, 06 Jun 2024 05:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:45 PM IST
सार
फूलपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव 2017 और 2022 में प्रवीण पटेल ने जीता। हालांकि, 2017 के मुकाबले 2022 में वह नजदीकी मुकाबले में ही मुज्तबा सिद्दीकी से जीत सके। अब वह फूलपुर से सांसद बन चुके हैं। ऐसे में उन्हें विधानसभा की सदस्यता छोड़नी होगी।
विज्ञापन
सांसद प्रवीण सिंह पटेल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से जीतने के बाद अब प्रवीण पटेल को विधायकी छोड़नी होगी। छह माह के अंदर फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव होगा। लेकिन, टिकट को लेकर हलचल तेज हो गई है। यहां भाजपा से कई दावेदार हैं।
विज्ञापन
फूलपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव 2017 और 2022 में प्रवीण पटेल ने जीता। हालांकि, 2017 के मुकाबले 2022 में वह नजदीकी मुकाबले में ही मुज्तबा सिद्दीकी से जीत सके। अब वह फूलपुर से सांसद बन चुके हैं। ऐसे में उन्हें विधानसभा की सदस्यता छोड़नी होगी।
विज्ञापन
अगले छह माह में ही फूलपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव हो जाएगा। फिलहाल, इस सीट से टिकट के दावेदारों की बात करें तो उसमें निवर्तमान सांसद केशरी देवी पटेल के पुत्र दीपक पटेल का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। क्योंकि,भाजपा ने कुर्मी बाहुल्य इस सीट से केशरी देवी का टिकट काटकर प्रवीण को उम्मीदवार बनाया था। इसके अलावा इस सीट से विक्रमजीत सिंह मौर्य भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। विक्रमजीत ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी फूलपुर में टिकट की रेस में शामिल थे। पूर्व गंगापार अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय का भी नाम संभावित उम्मीदवार के तौर पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन