फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Phaphamau, Shastri Bridge of Jhunsi will be closed for a month, tender process has been completed

Prayagraj : फाफामऊ के बाद झूंसी का शास्त्री ब्रिज एक महीने के लिए होगा बंद, टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है पूरी

Fri, 05 Sep 2025 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 06:42 PM IST
सार

फाफामऊ के चंद्र शेखर आजाद पुल के बाद एक महीने के लिए झूंसी से शहर को जोड़ने वाले लाल बहादुर शास्त्री पुल को मरम्मत के लिए बंद करने की तैयारी है।

विज्ञापन
After Phaphamau, Shastri Bridge of Jhunsi will be closed for a month, tender process has been completed
शास्त्री पुल प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ के चंद्र शेखर आजाद पुल के बाद एक महीने के लिए झूंसी से शहर को जोड़ने वाले लाल बहादुर शास्त्री पुल को मरम्मत के लिए बंद करने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग की तरफ पुल की दोनो लेन को 15-15 दिनों के अंतराल में बद करने की मांग जिला प्रशासन से की गई है। ऐसे में फाफामऊ पुल की मरम्मत का पूरा होने के बाद शास्त्री ब्रिज पर तुरंत काम शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


गंगा नदी पर बने लाल बहादुर शास्त्री ब्रिज की बेयरिंग, स्पेंशन ज्वाइंट से लेकर कई अन्य कार्य होने हैं। जिसके चलते महाकुंभ से पहले टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया था। लखनऊ की कार्यदाई संस्था करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से पुल की मरम्मत का काम करेगी। मगर महाकुंभ के दौरान पुल की मरम्मत का काम नहीं शुरू हो सका। इस दौरान पुल के निचले भाग की मरम्मत का काम किया गया। जिसमें पुल की करीब 500 बेयरिंग फरवरी महीने से बदलनी शुरू की गई। जो कि अब यह काम पूरा हो चुका है। वाराणसी, जौनपुर सहित कई अन्य जिलों को प्रयागराज से जोड़ने वाला यह पुल करीब 57 वर्ष से भी अधिक पुराना है। ऐसे में पुल की मरम्मत बड़े स्तर पर किए जाने की दरकार है।

विज्ञापन

फाफामऊ पुल पर संशय बरकरार

वहीं दूसरी तरफ फाफामऊ पुल की मरम्मत को लेकर पुल बंद करने की तिथि पर बराबर संशय बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो फिलहाल अगले एक हफ्ते तक पुल बंद होने की संभावना नहीं है। इसी बीच प्रशासन पुल के मरम्मत की तिथि तय करेगा। क्योंकि पुल की स्थिति को देखते हुए इसे जल्द मरम्मत किया जाना जरूरी है। ऐसे में सहसों के अलावा पांटून पुल या फिर कोई अन्य विकल्प को सामने रखने के बाद ही पुल पर यातायात बंद किया जा सकता है।

फाफामऊ पुल की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ही शास्त्री ब्रिज पर काम शुरू किया जाएगा। पुल पर लगभग एक महीने के लिए यातायात रोकना पड़ेगा। जिससे पुल की मरम्मत ठीक ढंग से हो सके। फिलहाल शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - इं. नवीन कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed