फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After parked the car on Shastri bridge young man jumped in Ganga

प्रयागराज : शास्त्री पुल पर कार खड़ी करने के बाद युवक ने उफनाई गंगा में लगाई छलांग, देर रात तक नहीं चला पता

Sat, 03 Sep 2022 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 12:29 AM IST
सार

शुक्रवार को रात्रि करीब 11 बजे टाटा की एक कार शास्त्री पुल पर बीचो बीच खड़ी हो गई। उसमें से निकले एक व्यक्ति ने गाड़ी की चाभी पुल पर रखने के बाद उफनाई गंगा में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर पुल पर से गुजरने वाले सन्न रह गए।

विज्ञापन
After parked the car on Shastri bridge young man jumped in Ganga
Prayagraj News : गाड़ी से बरामद आधार कार्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शास्त्री पुल पर कार खड़ी करने के बाद एक वृद्ध ने उफनाई गंगा में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया। पुल पर से गुजरते हुए जिसने भी यह दृश्य देखा वह सन्न रह गया। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके कार की तलाशी ली, जिसमें कई कागजात मिले हैं। जिसके आधार पर उनकी पहचान राजरूपपुर निवासी मदनलाल राय के रूप में हुई। वह पेशे से अधिवक्ता थे।

विज्ञापन



शुक्रवार को रात्रि करीब 11 बजे टाटा की एक कार शास्त्री पुल पर बीचो बीच खड़ी हो गई। उसमें से निकले एक व्यक्ति ने गाड़ी की चाभी पुल पर रखने के बाद उफनाई गंगा में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर पुल पर से गुजरने वाले सन्न रह गए।
विज्ञापन



देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर से पर्स, मोबाइल और कुछ कागजात मिले। जिसके आधार पर व्यक्ति की पहचान मदन लाल राय नामक युवक के रूप में की गई। उस पर पता राजरूपपुर प्रयागराज अंकित था। गाड़ी छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है। जिसका नंबर सीजी 04 एचसी 3619 है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। साथ ही गंगा में युवक की खोजबीन के लिए भी प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed