फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After nine years, the kanwariyas left from the new route

Prayagraj News: नौ वर्ष बाद नए रूट से रवाना हुए कांवड़िये

Mon, 24 Jul 2023 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 24 Jul 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
After nine years, the kanwariyas left from the new route
मीरगंज। दुनकी के कांवड़ियों का जत्था नौ वर्ष बाद रविवार को प्रशासन के सुझाए गए नए रूट से कछला घाट के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई और भोलेनाथ के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

अति संवेदनशील दुनका में वर्ष 2014 से पहले कांवड़ यात्रा और मुहर्रम के जुलूस मार्ग को लेकर दोनों समुदायों के लोगों में टकराव होता था। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बार बैठकें कर दोनों आयोजनों के रूट अलग-अलग कर दिए थे। दुनकी और धनेली के कांवड़ियों के लिए दुनका के बाहर धनेटा-शीशगढ़ रोड से सुरेश चंद्र शर्मा के बाग के बराबर से निकले चक मार्ग से रास्ता दे दिया।
विज्ञापन

धनेली के कांवड़िये तो अधिकारियों की बात मानकर इसी रूट से ही कांवड़ निकालते रहे, लेकिन दुनकी के कांवड़ियों ने इस रूट से कांवड़ यात्रा निकालने से साफ इन्कार कर दिया था। उनका कहना था कि वो पीडब्ल्यूडी रोड पुराने रूट से ही कांवड़ यात्रा निकालेंगे, लेकिन प्रशासन ने वर्ष 2014 से ही कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार एडीएम प्रशासन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एसडीएम और सीओ मीरगंज ने गांव में तीन दौर की बैठकें कीं। इसका नतीजा यह रहा है कि ग्रामीण नए रूट से कांवड़ यात्रा निकालने पर सहमत हो गए। रविवार को 11 बजे महंत गुलजारी के नेतृत्व में रामपाल, छेदालाल, इंद्रपाल, आन्नदपुर, राजेश, महताब, ज्ञान सिंह, अरुण गंगाजल लेने के लिए कछला घाट रवाना हुए। इस अवसर पर वहां मौजूद एसडीएम उदित पवार, सीओ हर्ष मोदी और प्रभारी निरीक्षक शाही सत्येंद्र कुमार सिंह ने कांवडि़यों पर पुष्प वर्षा की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें दुनका के आगे तक निकाला। नौ वर्ष बाद कांवड़िये दुनकी के शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन की इस पहल प्रशंसा की है। वहीं, एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि दुनकी के ग्रामीणों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने प्रशासन का सहयोग किया है। पिछले कई वर्षों से जो गतिरोध चला आ रहा था, वह अब समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed