फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Maghi Purnima, the number of bathers again crossed one crore, crowd expected on Sunday also

Mahakumbh : माघी पूर्णिमा के बाद फिर स्नानार्थियों की संख्या एक करोड़ पार, रविवार को भी भीड़ उमड़ने की उम्मीद

Sat, 15 Feb 2025 04:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 04:05 PM IST
सार

महाकुंभ नगर। माघी पूर्णिमा के बाद भी स्नानार्थियों की संख्या कम होती नहीं दिख रही। त्रिजटा स्नान पर्व पर भी श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार दिन में दो बजे तक ही 92 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके थे।

विज्ञापन
After Maghi Purnima, the number of bathers again crossed one crore, crowd expected on Sunday also
शास्त्री पुल के नीचे उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ नगर। माघी पूर्णिमा के बाद भी स्नानार्थियों की संख्या कम होती नहीं दिख रही। त्रिजटा स्नान पर्व पर भी श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार दिन में दो बजे तक ही 92 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके थे।

विज्ञापन

माघी पूर्णिमा के बाद एक दिन श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही लेकिन शुक्रवार से फिर भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार को तो हर पग संगम तथा गंगा घाट की तरफ बढ़ते दिखे। इसका नतीजा रहा कि दो दिन बाद फिर से एक दिन में स्नानार्थियों की संख्या एक करोड़ पार हो गई।

विज्ञापन

काली, त्रिवेणी, बांध, नागवासुकी मार्ग के साथ अखाड़ा सेक्टर के अलग-अलग मार्गों पर भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। इस भीड़ की झलक शुक्रवार की रात में ही देखने को मिल गई थी। काली तथा अन्य प्रमुख सड़कों से श्रद्धालुओं के आने क्रम शुरू हो गया था। शनिवार की भोर से तो आस्था पर परवान चढ़ने लगी और सूरज निकलने के साथ चरम पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाट की तरफ जाने वाले हर मार्ग पर चलना भी मुश्किल हो रहा था। संगम तथा झूंसी की तरफ ऐरावट घाट पर दबाव न बढ़ने पाए, इसलिए स्नानार्थियों को अलग-अलग घाटों पर डायवर्ट कर दिया जा रहा था। इसका नतीजा रहा कि संगम तथा ऐरावत के अलावा अन्य घाटों पर भी लगातार भीड़ बनी।

श्रद्धालुओं के आने तथा स्नान का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। अवकाश के कारण रविवार को भी इसी तरह की भीड़ की उम्मीद है। इसे देखते हुए रविवार को भी जोनल प्लान लागू रहेगा। यानि, लोगों को नजदीकी घाट पर ही स्नान कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से अन्य तैयारियां भी किए जाने के दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed