फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After losing the elections, Indira Gandhi had made up her mind to retire from politics, son Sanjay became her

Indira Gandhi: चुनाव हारने के बाद राजनीति से संन्यास लेने का मन बना चुकीं थीं इंदिरा, बेटे संजय बने संभाला

Tue, 19 Nov 2024 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 11:44 AM IST
सार

1977 से 1979 के बीच इंदिरा गांधी के निजी सचिव तथा करीबी रहे नेहरू ग्राम भारती के कुलाधिपति जेएन मिश्रा का कहना है कि ये दो साल पूर्व प्रधानमंत्री के लिए काफी संघर्षों भरे रहे। वह चुनाव हार गईं थीं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनका साथ छोड़ने लगे थे।

विज्ञापन
After losing the elections, Indira Gandhi had made up her mind to retire from politics, son Sanjay became her
इंदिरा गांधी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आयरन लेडी के नाम से जानी गईं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी 1977 का चुनाव हारने के बाद कमजोर पड़ गईं थीं। उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने तक का मन बना लिया था। तब बेटे संजय गांधी ने उन्हें संभाला और दो साल के संघर्षों के बाद वह फिर से देश की प्रधानमंत्री बनीं।

विज्ञापन

1977 से 1979 के बीच इंदिरा गांधी के निजी सचिव तथा करीबी रहे नेहरू ग्राम भारती के कुलाधिपति जेएन मिश्रा का कहना है कि ये दो साल पूर्व प्रधानमंत्री के लिए काफी संघर्षों भरे रहे। वह चुनाव हार गईं थीं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनका साथ छोड़ने लगे थे।

विज्ञापन

एक समय तो उन्होंने संन्यास लेने का विचार बना लिया था। वह मां आंनदमयी के आश्रम में जाने का निर्णय ले चुकीं थीं। जेएन मिश्रा के अनुसार, संजय गांधी ने कहा था कि पुरानी स्थिति वापस होगी। दो साल बाद इंदिरा गांधी के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने में संजय गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएन मिश्रा ने बताया कि इंदिरा गांधी का खासतौर पर, बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर रहा। बताया कि इंदिरा गांधी की इच्छा पर ही उन्होंने शिक्षा को बढ़ाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में हनुामनगंज के जमुनीपुर में प्रियदर्शनी बालिका इंटर कॉलेज के साथ कई शिक्षण संस्थान खोले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed