{"_id":"6209554f209f890df93965d4","slug":"after-killing-the-woman-the-dead-body-was-thrown-in-the-river-allahabad-news-ald3269522164","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव नदी में फेंका
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के पूरबगांव किठावर निवासी लीलावती (55) की हत्या कर लाश पूरे बैरीसाल गांव में सई नदी के किनारे फेंक दी गई। उसके सिर पर वजनदार हथियार से प्रहार किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत सिर में गंभीर चोट आने की वजह से होने की पुष्टि हुई है।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरबगांव किठावर की रहने वाली लीलावती के पति की काफी दिनों पहले मृत्यु हो गई थी। उसके दो बेटे लुधियाना में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। लीलावती घर पर अकेली रहती थी। शनिवार की सुबह वह अपने घर पर नहीं दिखी। आसपास के लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद पड़ोसियों को उसकी चिंता सताने लगी।
ग्रामीण टार्च लेकर उसकी खोजबीन में जुट गए। रात करीब नौ बजे ग्रामीण त्रिलोकपुर विसई ग्रामसभा के पूरे बैरीशाल गांव में सई नदी के किनारे पहुंचे। जहां उसका शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार उसके शरीर पर चोट के निशान थे। लीलावती का शव मिलने के बाद भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर अंतू पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू पुलिस अभी तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।