{"_id":"60b653442ffa4a23160676ac","slug":"after-killing-the-dead-body-of-the-teenager-was-thrown-near-the-bushes-there-was-no-cloth-on-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर किशोर का शव झाड़ियों के पास फेंका, शरीर पर नहीं थे कपड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर किशोर का शव झाड़ियों के पास फेंका, शरीर पर नहीं थे कपड़े
Tue, 01 Jun 2021 09:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:05 PM IST
सार
- नग्नावस्था में मिला शव, सोमवार शाम से था लापता
- घटना स्थल के पास ही मिले कपड़े व चप्पल, आंख व चेहरे में चोट के निशान
विज्ञापन
Murder
विस्तार
कोतवाली नैनी अंतर्गत गंजिया मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक किशोर का शव घर से कुछ दूर नाले के बगल झांड़ियों में नग्नावस्था में फेका हुआ मिला। जानकारी होने पर वहां पर बड़ी संख्या में आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। किशोर सोमवार शाम से ही लापता था। घटना स्थल से उसके कपड़े और चप्पले भी बरामद हुई है। किशोर की आंख और चेहरे में चोट के निशान मिले है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंजिया निवासी नसीम मैकेनिक है और ट्रकों में ग्रीसिंग का काम करता है। उसके तीन पुत्र व तीन पुत्रियों में पांचवें नंबर का जसीम उम्र 12 वर्ष सोमवार शाम से ही लापता था। परिजनों ने पूरी रात उसकी खोजबीन की थी लेकिन कुछ पता नही चला। मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने उसका शव घर से 500 मीटर दूर नाले के बगल झांड़ियों में पड़ा हुआ देखा। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और सिर व आंख में चोट के निशान थे। जानकारी होने पर कुछ ही देर में वहां आस-पास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर नैनी पुलिस वहां पहुंची और घटना स्थल की जांच करते हुए आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले को लेकर क्षेत्र में तमाम प्रकार की चर्चाएं हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि किशोर के साथ अनैतिक कार्य करने का प्रयास किया गया होगा। विरोध करने पर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। किशोर की पिता की तहरीर पर नैनी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। मामले में सीओ करछना राजेश कुुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लोगों से पूछताछ के साथ आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटैज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।