फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Holi, now Ramadan market has picked up pace, demand for dry fruits has almost doubled

Prayagraj : होली के बाद अब रमजान के बाजार ने पकड़ी रफ्तार, तकरीबन दोगुनी हुई ड्राई फ्रूट की मांग

Fri, 21 Mar 2025 11:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 11:46 AM IST
सार

होली के बाद अब रमजान के बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। पुराने शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ जुट रही है। चौक, नखासकोहना, घंटाघर और रोशनबाग आदि बाजारों में फुटपाथ पर दुकानें सज गई हैं।

विज्ञापन
After Holi, now Ramadan market has picked up pace, demand for dry fruits has almost doubled
रमजान में खजूर की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली के बाद अब रमजान के बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। पुराने शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ जुट रही है। चौक, नखासकोहना, घंटाघर और रोशनबाग आदि बाजारों में फुटपाथ पर दुकानें सज गई हैं। खास बात यह है कि सजावटी सामान बेचने की दुकानों पर लोगों की चहल-पहल ज्यादा बढ़ी है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट एवं फलों की मांग भी तकरीबन दोगुनी बढ़ गई है। माहे रमजान में हर शाम होने वाले इफ्तार के लिए मुस्लिम समाज के लोग जरूरी सामान खरीदते हैं।

विज्ञापन


बाजार में उमड़ रही भीड़ से कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं। बजाजा पट्टी के कपड़ा कारोबारी सैफ अहमद ने बताया कि ईद का बाजार तीन-चार दिन से अच्छा जा रहा है। त्योहार के एक-दो दिन पहले और तेजी आने की उम्मीद है। इसी तरह चौक में सजावटी सामान के विक्रेता उदय ने बताया, महाकुंभ के दौरान जहां बाजार में सन्नाटा था, वहीं अब होली के पहले से ही बाजार अच्छा जा रहा है। सजावटी सामान की बिक्री अच्छी हो रही है। सोफा कवर, बेडशीट, पिलो कवर, डोर मैट आदि की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन


घंटाघर के ही कारोबारी अकरम शगुन ने बताया कि रेडीमेड कपड़ों के साथ पारंपरिक मुस्लिम परिधान भी लोग खरीद रहे हैं। फुटवियर कारोबारी सुहेल अहमद बताते हैं, लोग डिजाइनर सैंडल, स्पोर्ट्स शूज के साथ कोल्हापुरी चप्पल और लेदर सैंडल खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराना व्यापारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि रमजान की वजह से ड्राई फ्रूट की मांग तकरीबन दोगुनी हो गई है। आजाद नगर के असमत कमाल ने बताया कि कुछ दिनों से फलों के दाम काफी बढ़ गए हैं।

केला 80 रुपये दर्जन है, जबकि सेब का दाम भी 200 रुपये किलो से ज्यादा है। फल कारोबारी छोटे अग्रहरि ने बताया कि थोक में भी फलों की कीमत बढ़ी हुई है। नवरात्र आते-आते फलों की खपत बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed