फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After eight years of struggle, the salary of the Director of Higher Education increased

राहत : आठ साल संघर्ष के बाद उच्च शिक्षा निदेशक का बढ़ा वेतन, शासन ने दी वेतन बढ़ाने की मंजूरी

Thu, 21 Dec 2023 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 12:31 PM IST
सार

डॉ. ब्रह्मदेव को एससी श्रेणी के तहत प्रमोशन में आरक्षण का लाभ मिला था। उस वक्त वह गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, अनौगी कन्नौज के प्राचार्य थे। डॉ. ब्रह्मदेव ने बताया कि सभी विभागों में कार्मिकों को डिमोट तो किया गया, लेकिन वेतन कम नहीं किया गया।

विज्ञापन
After eight years of struggle, the salary of the Director of Higher Education increased
Money - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आठ साल के लंबे संघर्ष के बाद उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. ब्रह्मदेव का वेतन बढ़ाने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। आरक्षण में प्रमोशन खत्म होने पर उन्हें डिमोट करने के साथ वेतन भी कम कर दिया गया था। शासनादेश की सही व्याख्या के बाद उनका मूल वेतन संशोधित कर दिया गया है।

विज्ञापन


डॉ. ब्रह्मदेव को अभी तक एक लाख 77 हजार 200 रुपये मूल वेतन मिल रहा था, जबकि उनका मूल वेतन दो लाख 11 हजार होना चाहिए था। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. ब्रह्मदेव ने बताया कि वर्ष 2015 में जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था खत्म की गई थी तो इसका लाभ पाने वाले सभी कार्मिकों को पदावनत (डिमोट) कर दिया गया था। तब शासनादेश जारी हुआ था कि डिमोशन तो किया जाएगा, लेकिन किसी का वेतन कम नहीं होगा।
विज्ञापन


डॉ. ब्रह्मदेव को एससी श्रेणी के तहत प्रमोशन में आरक्षण का लाभ मिला था। उस वक्त वह गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, अनौगी कन्नौज के प्राचार्य थे। डॉ. ब्रह्मदेव ने बताया कि सभी विभागों में कार्मिकों को डिमोट तो किया गया, लेकिन वेतन कम नहीं किया गया, जबकि उच्च शिक्षा निदेशालय ने उस वक्त शासनादेश की गलत व्याख्या करते हुए उच्च शिक्षा विभाग में उनके सहित आधा दर्जन लोगों का वेतन भी कम कर दिया था। उन्होंने संबंधित शासनादेश के आधार पर अपना पक्ष रखा और आठ साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed