Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After consuming sulphas in a live video, the youth said, first he was fired from the job

Prayagraj : लाइव वीडियो में सल्फास पीकर युवक बोला, पहले नौकरी से निकाला, अब मांग रहे पैसे

Sun, 28 Dec 2025 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के सुरक्षा गार्ड रहे विपिन शुक्ल ने 17 दिसंबर को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने नौकरी के नाम पर कुछ लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
After consuming sulphas in a live video, the youth said, first he was fired from the job
विपिन शुक्ला। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के सुरक्षा गार्ड रहे विपिन शुक्ल ने 17 दिसंबर को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने नौकरी के नाम पर कुछ लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कहा कि पहले नौकरी से निकाल दिया और अब दोबारा रखने के लिए पैसा मांगा जा रहा है। नवाबगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 13 मिनट 48 सेकेंड के वीडियो में विपिन कहता है कि मैं सल्फास खाकर सुसाइड करने जा रहा हूं। आरोप लगाया कि उसकी मौत का जिम्मेदार संस्थान के कुछ लोग है। कहा कि, उसने 12 साल नौकरी की, लेकिन पिछले छह महीने से मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है। एक लोग के द्वारा युवतियों से छेड़खानी की जा रही थी, इसकी शिकायत की तो उसे कंपनी से निकाल दिया गया। बाद में नौकरी लगवाने के एवज में रुपये मांगा जाने लगा।
विज्ञापन


कर्ज लेकर पहले 30 हजार, 20 हजार और 20 और फिर 50 हजार रुपये दिए। घर का अकेला कमाने वाला हूं। बहन की शादी में पांच-छह लाख का कर्ज हो गया। हिम्मत टूट गई है। हालात बहुत खराब है। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने एफिडेविट बनवाकर जमा करने को कहा है, लेकिन इसके बाद भी समस्या खत्म नहीं हुई। नौकरी के लिए मुझे मेरठ भेजा गया। एक लोग का नाम लेते हुए कहा कि उसने बोला उसे कुछ नहीं पता और ज्वाइन करने के लिए एक और लोग से बात करने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इकलौते बेटे की मौत है, आरोपियों पर कार्रवाई हो...

नवाबगंज के कस्तूरीपुर हुलासी का पूरा निवासी अंजली ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर की शाम विपिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 18 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मृत्यु के समय विपिन का मोबाइल लॉक था। बाद में फोन खुलवाने पर उसमें एक लाइव वीडियो मिला। पिता रामकैलाश शुक्ला ने बताया कि विपिन घर का इकलौता बेटा था। वह एमएनएनआईटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। लेकिन कुछ लोगों की वजह से उसने अपनी जान गवां दी। आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि उनको इंसाफ मिल सके। वहीं, नवाबगंज थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed