{"_id":"5f1c8ad6fd4fca645a456ee6","slug":"after-being-sent-to-gujarat-jail-two-cases-have-been-registered-against-former-mp-atiq","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात जेल भेजे जाने के बाद पूर्व सांसद अतीक पर दर्ज हो चुके हैं दो मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात जेल भेजे जाने के बाद पूर्व सांसद अतीक पर दर्ज हो चुके हैं दो मुकदमे
Sun, 26 Jul 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:11 AM IST
सार
2016 दिसंबर- शुआट्स मामले में नामजद होने पर बढ़ी मुश्किलें
2017 फरवरी- नैनी थाने में पहुंचकर किया सरेंडर
2017 अप्रैल- अतीक को नैनी से देवरिया जेल भेजा गया
2018 दिसंबर- मोहित अग्रवाल कांड के बाद देवरिया से बरेली भेजा गया
2019 अप्रैल- बरेली से फिर नैनी जेल लाया गया बाहुबली
2019 जून- अतीक को नैनी से अहमदाबाद जेल किया गया स्थानांतरित
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद व उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद अतीक पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। तभी तो अहमदाबाद जेल में बंद होने के बाद भी उसका खेल जारी है। गुजरात जेल भेजे जाने के बाद भी मुकदमों में नामजदगी से तो कम से कम यही साबित हो रहा है।
नैनी जेल में बंद अतीक पिछले साल तीन जून को गुजरात के अहमदाबाद जेल भेजा गया था। इससे पहले उसने लखनऊ के कारोबारी मोहित अग्रवाल व एक अन्य को अपहृत कर देवरिया जेल में ले जाकर पीटने का आरोप लगा था। माना यही जा रहा था कि सैकड़ों किमी दूर स्थित गुजरात की जेल में शिफ्ट होन के बाद उस पर शिकंजा कसा जा सकेगा। लेकिन इसके बाद भी उसका खेल बदस्तूर जारी है। इसी साल अप्रैल में अतीक पर हत्या के गवाह को धमकाने का मुकदमा लिखा गया।
आरोप लगा कि 2017 में हुए रवि पासी हत्याकांड के गवाह कसारी मसारी निवासी नबी अहमद को जेल में बंद अतीक व उसके गुर्गे तोता के इशारे पर घर में घुसकर उसके गुर्गों ने गवाही न देने के लिए धमकाया।
विज्ञापन
जेल में रहने के दौरान अतीक पर दूसरा मुकदमा एक दिन पहले जैद खालिद ने धूमनगंज थाने में दर्ज कराया जिसमें आरोप लगाया गया कि अतीक के इशारे पर उसके गुर्गों ने न सिर्फ मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया बल्कि 15 लाख की रंगदारी भी मांगी। जेल में रहने के दौरान भी अतीक पर धमकाने व रंगदारी मांगने के मामले दर्ज होने से साफ है कि उसका खेल अहमदाबाद जेल से भी चल रहा है।