{"_id":"676e8a2dac314aa92a0791ed","slug":"after-batenge-to-katenge-now-darenge-to-marenge-increased-excitement-posters-put-up-in-the-fair-area-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh : बटेंगे तो कटेंगे के बाद अब डरेंगे तो मरेंगे से बढ़ी सरगर्मी, मेला क्षेत्र में लगाए गए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh : बटेंगे तो कटेंगे के बाद अब डरेंगे तो मरेंगे से बढ़ी सरगर्मी, मेला क्षेत्र में लगाए गए पोस्टर
Fri, 27 Dec 2024 04:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Dec 2024 04:36 PM IST
सार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी का कहना है कि मुगलकाल से लेकर अब तक जब-जब हम बंटे हैं, तब-तब सनातन धर्म को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब हम मिटेंगे नहीं मिटाएंगे। बीते रोज पीलीभीत में यूपी और पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में खालिस्तानी फोर्स के तीन आतंकी मारे जाने के बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू ने महाकुंभ को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इसके अगले दिन ही जगद्गुरु रामानंदाचार्य की ओर से मेला क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किये गए, जिसमें लिखा गया है कि डरेंगे तो मरेंगे।
विज्ञापन
महाकुंभ में लगे पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खालिस्तानी आतंकी पन्नू की ओर से धमकी के बाद महाकुंभ मेला क्षेत्र में डरेंगे तो मरेंगे के पोस्टर चर्चा का विषय है। इस पर संतों ने न सिर्फ नाराजगी जताई है, बल्कि कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी का कहना है कि मुगलकाल से लेकर अब तक जब-जब हम बंटे हैं, तब-तब सनातन धर्म को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब हम मिटेंगे नहीं मिटाएंगे।
विज्ञापन
बीते रोज पीलीभीत में यूपी और पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में खालिस्तानी फोर्स के तीन आतंकी मारे जाने के बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू ने महाकुंभ को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इसके अगले दिन ही जगद्गुरु रामानंदाचार्य की ओर से मेला क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किये गए, जिसमें लिखा गया है कि डरेंगे तो मरेंगे। इसके बाद संतों ने भी पन्नू की धमकी पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि मुगलकाल में एक के बाद एक मंदिर तोड़े गए, क्योंकि उस दाैरान हम भयभीत थे, लेकिन केंद्र में मोदी और यूपी में योगी सरकार ने सनातन धर्म और संस्कृति का परचम देश ही नहीं विदेशों में भी लहराया है। उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं अन्य देशों में भी अगर कोई मंदिर तोड़ता है तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्रांतिकारी भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के अंदाज में हम उसका जवाब देंगे।
विज्ञापन
वहीं अटल अखाड़े के संत बलराम भारती का कहना है कि संत समाज एकजुट होकर आतंकी ताकतों को जवाब देने के लिए तैयार है। सरकार को भी पन्नू जैसे आतंकी पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।