फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After a fight in Tilak, a young man consumed poisonous substance and died.

Prayagraj News: तिलक में मारपीट के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
After a fight in Tilak, a young man consumed poisonous substance and died.
बबंधर के मजरा कोरारी के रहने वाले युवक के छोटे भाई की तिलक के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान युवक के साले, ससुर समेत आठ लोगों ने उसपर हमला कर दिया। घटना से आहत युवक ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर उसे जसरा के निजी अस्पताल ले जाया गया। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने बारा तिराहे पर शव को रखकर सड़क जाम कर दी और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, ससुर, साले समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरारी गांव निवासी सुग्रीव बिंद (25) पुत्र राजेश बिंद के छोटे भाई राजकुमार की तिलक शुक्रवार को थी। कौंधियारा थाना क्षेत्र के हड़हा जारी से तिलक आई थी। समारोह में सुग्रीव का साले आदि से गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद सुग्रीव को उसके ससुराल के लोगों ने मारापीटा और अपने घर असरवई चले गए। आरोप है कि शनिवार सुबह दोबारा ससुराल पक्ष के कई लोग आए और उसकी पिटाई की। पिटाई के दौरान पत्नी और ससुरालियों के हमले से आहत सुग्रीव ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे जसरा के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
सुग्रीव बिंद की मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर बारा तिराहे पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो भाइयों में था बड़ा सुग्रीव
सुग्रीव बिंद दो भाई था। वह जेसीबी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। तीन साल पहले कविता बिंद के साथ उसका विवाह हुआ था। दोनों का एक वर्ष का बेटा है।
वर्जन
-
मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी, साले, ससुर और सास सहित आठ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।- वेद ब्यास मिश्र, एसीपी बारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed