फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After a dispute with his wife, the young man jumped into the Yamuna from the new bridge

Prayagraj : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने नए पुल से यमुना में लगाई छलांग, देर रात तक चलती रही खोजबीन

Thu, 27 Mar 2025 03:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

पत्नी से विवाद के बाद नाराज युवक बुधवार रात नए यमुना पुल पर पहुंचा और यहां से छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होती ही युवक की पत्नी और भाई मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man jumped into the Yamuna from the new bridge
यमुना में छलांग लगाने के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पत्नी से विवाद के बाद नाराज युवक बुधवार रात नए यमुना पुल पर पहुंचा और यहां से छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होती ही युवक की पत्नी और भाई मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। धूमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भोला का पुरवा निवासी सुजीत भारतीया (30) पुत्र राजेंद्र भारतीया बुधवार रात करीब 10:30 बजे के आसपास बाइक से नए यमुना पुल पर पहुंचा और फ़ोन पर बात करते हुए नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


यह देखकर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जुड़ गई। कुछ देर में उसकी पत्नी अंतिमा भारतीया और भाई सुमित भारतीया ई रिक्शा से नए यमुना पुल पर पहुंचे। उन्होंने 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर नैनी पुलिस में मौके पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में भाई ने बताया कि सुजीत का उसकी पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर वह नए यमुना पुल पर पहुंचा था।
विज्ञापन


घर वाले उससे फोन पर बात ही कर रहे थे, इसी बीच उसने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस परिजनों के साथ पुल के नीचे पहुंची और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं इसकी जानकारी होते हो उसके परिजन और बड़ी संख्या में परिचित नए यमुना पुल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए यमुना पुल से छलांग लगाने वाले अधिवक्ता का वीआईपी घाट पर मिला शव

नए यमुना पुल से छलांग लगाने वाले अधिवक्ता का शव बृहस्पतिवार को वीआईपी घाट पर उतराया मिला। दो दिन पहले पुल पर इनकी बाइक मिली थी। नैनी के मड़ौका निवासी हिमांशु गोयल (35) अधिवक्ता थे। इनके पिता विभूतिचंद्र गोयल भी अधिवक्ता हैं। बृहस्पतिवार को वीआईपी घाट पर एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। जल पुलिस ने इसकी सूचना दारागंज पुलिस को दी। तलाशी के दौरान मृतक के जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हिमांशु गोयल के रूप में हुई।

सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि 25 मार्च की सुबह उनका बेटा बाइक लेकर कचहरी आया था। घर लौटते वक्त नए पुल पर उसकी बाइक खराब हो गई। छोटे बेटे प्रिंस को फोन कर दूसरी बाइक मंगाई। प्रिंस ने उसे दूसरी बाइक दी। पिता ने बताया कि काफी देर तक जब हिमांशु घर नहीं लौटा तो उसको फोन लगाया गया। लेकिन, नंबर बंद था। काफी खोजबीन के बाद उसकी बाइक नए यमुना पुल पर मिली थी। वहीं, शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed