फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After a dispute over food money, miscreants hurled bombs at a restaurant, the incident was captured on CCTV

Prayagraj : खुल्दाबाद में नकाबपोश बदमाशों ने रेस्तरां पर फेंका बम, घटना सीसीटीवी में कैद

Mon, 16 Jun 2025 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 12:30 PM IST
सार

Prayagraj Crime News : रविवार रात करीब 11 बजे शहर के खुल्दाबाद के अटाला इलाके में स्थित एक रेस्तरां पर बदमाशों ने बम फेंक दिया। तेज आवाज के साथ बम फटने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
After a dispute over food money, miscreants hurled bombs at a restaurant, the incident was captured on CCTV
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुल्दाबाद के अटाला मोहल्ले में बेखौफ बदमाशों ने रविवार रात दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। रात 11 बजे के करीब रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने बमबाजी कर सनसनी फैला दी। हमले में रेस्टोरेंट के दो कर्मचारी बाल-बाल बचे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


बशर जीटीबी नगर करेली के रहने वाले हैं। वह अटाला स्थित सुलेमान कॉम्पलेक्स में ओरहान शोरमा हाउस नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रात 10:50 बजे रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन से चार युवक आए। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी और अगले ही पल बम से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाशों ने रेस्टोरेंट में एक के बाद एक कुल तीन बम चलाए, फिर भाग निकले। सूचना पर 112 नंबर और स्थानीय थाने की फोर्स आई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस वापस लौट गई। रेस्टोरेंट मालिक ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

भीतर भाग कर बंद किया शटर, तब बची जान

बमबाजी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें सबसे पहले रेस्टोरेंट के दो कर्मचारी दिखाई देते हैं। अचानक एक कर्मचारी भीतर भागकर शटर बंद कर लेता है। तभी बदमाश पहला बम फेंकते हैं, जिससे जोरदार धमाका होता है। अगले ही पल शटर खोलकर भीतर मौजूद कर्मचारी बाहर रोटी बेल रहे साथी कर्मचारी को भी अंदर खींच लेता है। इसी दौरान बदमाश एक के बाद दो और बम फेंकते हैं।

पिछले महीने हुई थी मारपीट

पुलिस को दी तहरीर में रेस्टोरेंट मालिक ने बताया है कि 15 मई को कुछ अराजक तत्वों ने रेस्टोरेंट में मारपीट की थी। अगले दिन यानी 16 मई को इसकी सूचना उन्होंने करेली थाने में दी थी। एडीसीपी अभिजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।

बमबाजों पर लगाएंगे एनएसए

कमिश्नरेट पुलिस के आला अफसरों ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तारी के बाद बमबाजों के खिलाफ एनएसए लगाने की भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed