{"_id":"636bf4726cc46a27b21f408b","slug":"after-a-dispute-between-students-shopkeepers-fierce-fight-incident-in-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : छात्रों-दुकानदारों में विवाद के बाद जमकर मारपीट, कटरा में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : छात्रों-दुकानदारों में विवाद के बाद जमकर मारपीट, कटरा में हुई घटना
Thu, 10 Nov 2022 12:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Nov 2022 12:11 AM IST
सार
दोनों पक्षों ने एक दूसरे को पीटा। इसमें छात्र पक्ष से मनीष सिंह और दुकानदार ऋषभ गुप्ता जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और मेडिकल कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
विस्तार
कटरा मेें छात्रों-दुकानदारों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से एक-एक लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना एक दिन पहले की है। कुछ छात्र कटरा में रोटी खरीदने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका दुकानदार से विवाद हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के दुकानदार जुट गए तो छात्रों ने भी फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद वहां जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे को पीटा। इसमें छात्र पक्ष से मनीष सिंह और दुकानदार ऋषभ गुप्ता जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और मेडिकल कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। ऋषभ ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सक्षम द्विवेदी, अजीत प्रताप सिंह व शिवेश त्रिपाठी पांच-छह साथियों संग नशे में धुत होकर आए। दुकान बंद होने का समय था, इसलिए रोटी देेने से मना किया तो अपने साथियों को बुला लिया। फिर भाई व पिता को पीटने लगे। उसे भी पीटा, जिसमें उसका हाथ में फ्रैक्चर हो गया और गल्ले में रखे चार हजार रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन
उधर, घायल छात्र मनीष सिंह निवासी अल्लापुर का आरोप है कि वह अपने दोस्त जयशंकर के साथ रोटी लेने गया था। तभी शुभम, सचिन ने अपने भाई व आठ अन्य संग मिलकर मारपीट की। गोली मारने के लिए कट्टा भी तान लिया लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला किया और सोने की चेन छीनकर भाग निकले। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन