{"_id":"6378f149915227239d1d32ec","slug":"after-a-dispute-between-students-bomb-was-thrown-in-the-pcb-hostel-at-midnight-there-was-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : छात्रों के बीच विवाद के बाद पीसीबी हॉस्टल में आधी रात फेंका बम, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : छात्रों के बीच विवाद के बाद पीसीबी हॉस्टल में आधी रात फेंका बम, मची अफरातफरी
Sat, 19 Nov 2022 08:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Nov 2022 08:37 PM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में आधी रात बम फेंककर दहशत फैला दी गई। घटना दो हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर की गई। गनीमत रही कि कोई जख्मी नहीं हुआ। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Scene
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में आधी रात बम फेंककर दहशत फैला दी गई। घटना दो हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर की गई। गनीमत रही कि कोई जख्मी नहीं हुआ। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। रात दो बजे के करीब पीसीबी हॉस्टल परिसर में एक बम आकर गिरा। बम के धमाके से अंत:वासियों को नींद खुल गई। वह बाहर निकले तो मौके पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पीआरवी और कर्नलगंज पुलिस भी आ गई। काफी देर तक जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस लौट आई। सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि घटना दो हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए विवाद में अंजाम दी गई।
विज्ञापन
दरअसल एसआरके हॉस्टल में एक अन्य हॉस्टल का छात्र अपने दोस्त से मिलने आया था। इसी दौरान वहां पीसीबी का एक छात्र पहुंच गया, जिससे उसका पहले से विवाद चल रहा था। आमना-सामना होने पर दोनों में फिर विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर एसआरके के कुछ छात्रों ने भी पीसीबी के छात्र का विरोध किया, जिसके बाद वह चला गया। इसके बाद ही घटना की गई। कर्नलगंज थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन