फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   after 42 years and eight months of service Shitala Prasad's farewell to railway

42 वर्ष आठ महीना रेल सेवा कर शीतला प्रसाद ने बनाया कीर्तिमान

Sat, 01 Feb 2020 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
after 42 years and eight months of service Shitala Prasad's farewell to railway
after 42 years and eight months of service Shitala Prasad's farewell to railway - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन के सीआईटी लाइन प्रशासन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव के खाते में शुक्रवार को एक नई उपलब्धि दर्ज हुई। वह ऐसे रेलकर्मी बन गए हैं जिन्होंने 42 वर्ष आठ महीना 12 दिन रेलवे में नौकरी की। हाल फिलहाल में इतनी लंबी रेल सेवा का एनसीआर जोन में अन्य कोई उदाहरण नहीं है। शुक्रवार 31 जनवरी को रेल सेवा पूरी करने वाले शीतला प्रसाद की इस लंबी रेल सेवा के लिए डीआरएम अमिताभ ने शुक्रवार को उनकी सराहना की। साथ ही डीआरएम ऑफिस में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हुए दो अफसर एवं 135 कर्मचारियों के साथ उनका समापन भुगतान भी किया गया। उधर एनसीआर मुख्यालय में एजीएम अरुण मलिक समेत 11 अफसर एवं कर्मचारियों को विदाई दी गई।
विज्ञापन

एनसीआर मुख्यालय में महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने एजीएम अरुण मलिक, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर राज नारायण, उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सिद्धू यादव, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त सुरेश कुमार समेत 11 अफसर और कर्मचारियों का समापन भुगतान किया। इस दौरान एजीएम अरुण मलिक की तमाम उपलब्धियों को भी साझा किया गया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीप्रकाश आदि अफसर मौजूद रहे। वहीं डीआरएम ऑफिस में शीतला प्रसाद समेत कुल दो अफसर एवं 135 कर्मचारियों की रेल सेवा पूरी होने पर उनका समापन भुगतान किया गया। डीआरएम ने सभी रेलकर्मियों के कार्यों की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

17 वर्ष में ही शुरू की थी रेलवे की पारी
शीतला प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 20 मई 1977 को टिकट कलेक्टर के रूप में रेलवे ज्वाइन की। तब उनकी उम्र 17 वर्ष तीन माह थी। तत्कालीन महाप्रबंधक द्वारा विशेष रियायत दिए जाने की वजह से उनकी रेलवे में 18 वर्ष से पहले नौकरी लगी। शीतला प्रयागराज एक्सप्रेस के पहले सफर के साथ ही उसके 35 वें वर्ष में भी चेकिंग स्टाफ के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed