फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After 14 years it was found out that the wife is a Muslim, Assistant Professor of Allahabad University filed a

गजब : शादी के 14 साल बाद पता चला पत्नी मुस्लिम है, इविवि के असिस्टेंट प्रोफेसर ने पत्नी पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 27 Jun 2024 05:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 05:48 PM IST
सार

पत्नी के उत्पीड़न से परेशान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रोफेसर का आरोप है कि धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने की बात छिपाकर महिला ने उनसे शादी की। अब मामला का खुलासा होने पर वह मारपीट कर रही है। 

विज्ञापन
After 14 years it was found out that the wife is a Muslim, Assistant Professor of Allahabad University filed a
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर अमरेंद्र त्रिपाठी ने पत्नी व सास-ससुर पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनसे धर्म परिवर्तन की बात छिपाकर शादी की गई। विरोध करने पर उत्पीड़न किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सोशल मीडिया पर फर्जी फोटो डालकर बदनाम किया जा रहा है। पुलिस धोखाधड़ी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

क्लाइव रोड निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि जून 2011 में उनका विवाह गुवाहाटी असम निवासी महिला से हुआ। आरोप है कि 13 मई को कमरे से मिले कुछ कागजात से पता चला कि उनकी पत्नी ने शादी से पहले ही धर्म परिवर्तन कर इस्लाम ग्रहण कर लिया था। साथ ही उसी धर्म के युवक से शादी भी कर ली थी।

विज्ञापन


इस बात को छिपाकर उनसे शादी रचाई। 2012 में पता चला कि वह गुटखा खाती है, जिसके विरोध पर कलाई की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। इसके बाद से लगातार गलत आदतों के विरोध पर उनसे व उनकी माता से मारपीट करती रही। वह लगातार उनके चरित्र के बारे में अनर्गल बातें फैला रही है और बदनाम करने की धमकी दे रही है। छोटी छोटी बातों पर आत्महत्या की धमकी और प्रयास से उनके साथ रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने का प्रयास

आरोप है कि दो बार लैपटॉप पटककर तोड़ दिया। विश्वविद्यालय जाकर मुझे बदनाम करने की धमकी देती है। अपने व्हाट्सएप स्टेटस और फ़ेसबुक पर सहकर्मियों और छात्राओं के साथ के फ़र्जीस्क्रीन शॉट लगाकर बदनाम कर दिया है। 27 मई को सहकर्मियों के साथ हुई निजी बातचीत के झूठे स्क्रीन शॉट्स का स्टेट्स और डीपी लगा दिया । 31 मई को फेसबुक पर तलाक की घोषणा कर दी। पिछले कुछ महीनों से पहड़िया, वाराणसी के एक व्यक्ति से निरंतर संपर्क में है और उसके दम पर जान से मारने और झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दे रही है।

यही नहीं क्लाइव रोड स्थित घर से 23 मई से उन्हें बाहर निकाल दिया और तब से वह सैनिक कॉलोनी, धूमनगंज में रह रहे हैं। सिविल लाइंस प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed