फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Afghanistan News Update : Akhara Parishad President Narendra Giri told Muslim religious leaders who supported Taliban, traitors of the country

तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को अखाड़ा परिषद ने बताया देश का गद्दार

Fri, 20 Aug 2021 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Aug 2021 04:04 PM IST
सार

देश में रहकर तालिबानियों का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं पर साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Afghanistan News Update : Akhara Parishad President Narendra Giri told Muslim religious leaders who supported Taliban, traitors of the country
prayagraj news: Narendra Giri - फोटो : prayagraj

विस्तार

देश में रहकर तालिबानियों का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं पर साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को देश का गद्दार बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल जेल में डाल देना चाहिए।

विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि किस देश को मान्यता देनी है उसे किस देश के साथ कैसे संबंध रखने हैं यह काम भारत सरकार का है न कि मुस्लिम धर्मगुरुओं का है। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं और अपना काम भी कर रही हैं।  उन्होंने ने कहा है कि योगी सरकार ने आतंकवाद और तालिबानी विचारधारा को रोकने के लिए अच्छा कदम उठाया है। जिन स्थानों पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है प्रदेश में ऐसे 12 स्थानों पर एटीएस की ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रही है। उन्होंने कहा है कि एटीएस आतंकवाद का सिर कुचलने का काम करेगी। 

विज्ञापन

Afghanistan News Update : Akhara Parishad President Narendra Giri told Muslim religious leaders who supported Taliban, traitors of the country
narendra giri

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि देश में कुछ ऐसे भी मुस्लिम धर्मगुरु हो गए हैं जो अपना काम नहीं कर रहे हैं बल्कि आतंकवादियों का समर्थन और उन्हें पनाह दे रहे हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राणा द्वारा तालिबान का समर्थन किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि वे लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भारतीय संविधान और भारत के लोगों पर भरोसा नहीं रह गया है। मुनव्वर राणा के तालिबान का समर्थन करने पर महंत नरेंद्र गिरी ने उन्हें भारत छोड़कर तालिबान चले जाने की नसीहत दी है। 

विज्ञापन

Afghanistan News Update : Akhara Parishad President Narendra Giri told Muslim religious leaders who supported Taliban, traitors of the country
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहां है कि अफगानिस्तान में तालिबानी महिलाओं के साथ जिस तरह का अन्याय और अत्याचार कर रहे हैं, उसको देख कर भारत में रहने वाली मुस्लिम महिलाओं को भी तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं का विरोध और बहिष्कार करना चाहिए। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि जहां तक अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने की बात है।

केंद्र सरकार इस दिशा में कदम उठा भी रही है और काफी संख्या में लोगों को वापस भारत लाया भी गया है। उन्होंने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है ताकि दूसरे लोगों को इससे सबक मिल सके। महंत नरेंद्र गिरी ने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को खुली चुनौती देते हुए कहा है आप तालिबान चले जाइए, फिर आपको पता लगेगा कि आपने भारत छोड़कर किस तरह की गलती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed