फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Afghanistan letest News today : afghan students living in Prayagraj are upset due to lack of contact with family

परिजनों से संपर्क नहीं होने पर परेशान हैं प्रयागराज में रहने वाले अफगानी छात्र

Wed, 18 Aug 2021 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Aug 2021 03:53 PM IST
सार

पांच दिन बीत गए। परिवारवालों से कोई संपर्क नहीं हो पाया। किसी की कोई खबर नहीं। वॉइस मैसेज का भी जवाब नहीं मिला। दूर तो हैं ही, मजबूर भी। सिर्फ दुआओं का सहारा है और हर वक्त खुदा से अपनों की सलामती की दुआ ही मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Afghanistan letest News today : afghan students living in Prayagraj are upset due to lack of contact with family
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अफगानी छात्रों की काउंसलिंग की गई। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पांच दिन बीत गए। परिवारवालों से कोई संपर्क नहीं हो पाया। किसी की कोई खबर नहीं। वॉइस मैसेज का भी जवाब नहीं मिला। दूर तो हैं ही, मजबूर भी। सिर्फ दुआओं का सहारा है और हर वक्त खुदा से अपनों की सलामती की दुआ ही मांग रहे हैं। नैनी स्थित शुआट्स में पीएचडी करने वाला अफगानी छात्र जाकिर उल्ला जब यह बातें कह रहा था तो उसकी आंखें नम हो गईं। लाख कोशिशों के बाद भी अपनोें की खोज-खबर न मिलने से वह बेहद निराश है। लेकिन उसे अपनी दुआओं पर भरोसा है और वह यह भी कहता है कि एक दिन फिर ऐसा आएगा, जब सबकुछ पहले जैसा ठीक हो जाएगा। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान में अचानक बदले हालात के बाद इन हालातों से गुजरने वाला जाकिर अकेला नहीं। उसके जैसे अन्य अफगानी छात्र भी हैं जो अपनों की सलामती को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं। संपर्क नहीं हो पाने के चलते उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं। जाकिर की तरह ही शुआट्स में रहकर शफी उल्ला एमटेक तो नवाजिश रिजाई एमएससी की पढ़ाई कर रहा है। जाकिर का कहना है कि उसकी ही तरह उन दोनों का भी अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

Afghanistan letest News today : afghan students living in Prayagraj are upset due to lack of contact with family
Prayagraj News : अफगानी छात्र जाकिर उल्लाह - फोटो : प्रयागराज
घरवालों को कई वाइस मैसेज भेज चुके हैं लेकिन किसी को कोई जबाव नहीं मिल सका है। हालात इतने खराब हैं कि लोग घरों से निकल नहीं रहे हैं। परिवारवालों से संपर्क न होने से वह तनाव में हैं। पढ़ाई-लिखाई तो दूर, परिजनों की चिंता के कारण न वह ठीक से खा पा रहे है और न सो पा रहे हैं। लेकिन कर भी क्या सकते हैं। ऐसे में सिर्फ दुआओं  का ही सहारा है। वह दुआओं में खुदा से न सिर्फ अपने परिवारवालों बल्कि मुल्क की सलामती की भी दुआएं मांग रहे हैं। 

यूट्यूब में देखते है तालिबान प्रवक्ताओं का वीडियो 
अफगानी छात्र यूट्यूब पर तालिबानी प्रवक्ताओं को वीडियो देर रहे है। उनके प्रवक्ताओं द्वारा वहां की दी गई जानकारी से वह वहां की स्थिति के बारे में रूबरू हो रहे है और देशवासियों की सलामती के लिए दुआ कर रहे है। इसी के साथ वह अफगान की स्थिति जानने के लिए नेशनल व इंटरनेशनल मीडिया की रिपोर्ट पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed