फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Affiliated colleges are waiting for notification of fee hike, admission in graduation will be done on new fees

Allahabad University : संबद्ध कॉलेजों को फीस वृद्धि के नोटिफिकेशन का इंतजार, नई फीस पर होंगे स्नातक में दाखिले

Mon, 19 Sep 2022 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 10:50 PM IST
सार

इविवि एवं संघटक कॉलेजों में स्नातक के पाठ्यक्रमों की फीस एक समान है, जबकि कॉलेजों में पीजी के पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित किए जा रहे हैं। पीजी के पाठ्यक्रमों की फीस पहले से ही काफी अधिक है, सो नए सत्र में पीजी की फीस बढ़ने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
Affiliated colleges are waiting for notification of fee hike, admission in graduation will be done on new fees
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की कार्य परिषद ने फीस वृद्धि पर मुहर तो लगा, लेकिन संघटक महाविद्यालयों को अब तक इसका नोटिफिकेशन नहीं मिला। कॉलेज नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही बढ़ी फीस पर दाखिला ले सकते हैं। इविवि में नए सत्र 2022-23 से स्नातक एवं परास्नातक के पाठ्यक्रमों की फीस में चार गुना तक वृद्धि की है।

विज्ञापन



इविवि एवं संघटक कॉलेजों में स्नातक के पाठ्यक्रमों की फीस एक समान है, जबकि कॉलेजों में पीजी के पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित किए जा रहे हैं। पीजी के पाठ्यक्रमों की फीस पहले से ही काफी अधिक है, सो नए सत्र में पीजी की फीस बढ़ने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन



वहीं, कॉलेजों में स्नातक के पाठ्यक्रमों की फीस इविवि के समान है। कॉलेज अपने स्तर से पीजी की फीस तो बढ़ा सकते हैं, लेकिन स्नातक की फीस बढ़ाने के लिए उन्हें इविवि से अनुमति लेनी होगी। सूत्रों का कहना है कि कॉलेजों को अब तक फीस वृद्धि का नोटिफिकेशन नहीं मिला है। वहीं, एनटीए की ओर से सीयूईटी का परिणाम जारी किए जाने के बाद अब इविवि के साथ कॉलेजों में भी स्नातक प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालंाकि, कॉलेज बढ़ी हुई फीस पर स्नातक में प्रवेश तभी ले सकेंगे, जब उन्हें फीस वृद्धि का नोटिफिकेशन मिल जाएगा। कॉलेजों को अब तक पीजी में दाखिले के लिए भी प्रवेश परीक्षा का परिणाम नहीं मिला है। ऐसे में कॉलेज पीजी प्रवेश के लिए कटऑफ जारी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में कॉलेजों में पीजी प्रवेश शुरू होने में भी दे हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed