{"_id":"696aa9427c44353d9c0bb3df","slug":"advocates-stage-protest-against-barabanki-incident-naini-news-c-407-1-sald1005-10183-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाराबंकी की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाराबंकी की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sat, 17 Jan 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल नाके पर अधिवक्ता रत्नेश कुमार पर किए गए हमले और दुर्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को मेजा के अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही तहसील से थाने तक जुलूस निकालकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध स्वरूप अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। राज्यपाल को संबोधित एसडीएम मेजा को ज्ञापन भी सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने टोल कर्मियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के साथ टोल प्लाजा का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष देवानंद सिंह और मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल नाके पर अधिवक्ता रत्नेश कुमार पर किए गए हमले की निंदा की। बार एसोसिएशन मेजा के मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी ने कहा कि टोल प्लाजा का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। वरना अधिवक्ता बेमियादी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी मिश्रा, सतीश चंद्र दूबे, अरुण तिवारी, उमाकांत मिश्र, आनंद पांडेय, राकेश द्विवेदी, आनंद तिवारी, शैलेंद्र लोग रहे।