फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate shot near home, shrapnel hit his shoulder

Prayagraj News: घर के करीब अधिवक्ता को मारी गोली, कंधे में लगे छर्रे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Advocate shot near home, shrapnel hit his shoulder
कंधई थाना क्षेत्र के मजिस्ता गांव में बुधवार की देर शाम घर के करीब अधिवक्ता को गोली मारकर हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए सीएचसी बेलखरनाथ ले गई। घटनास्थल का फील्ड यूनिट की टीम छानबीन कर साक्ष्य संकलित किया।
विज्ञापन

मजिस्ता निवासी अधिवक्ता प्रदीप चतुर्वेदी बुधवार की शाम पौने सात बजे घर से कुछ दूरी पर खड़े थे। तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। प्रदीप के अनुसार वह अचानक हुए हमले में कुछ समझ न सके। इस बीच हमलावरों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। बारह बोर की फायरिंग से उसके कंधे पर छर्रे लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद घायल अधिवक्ता को सीएचसी उपचार के लिए ले गई। घटनास्थल से एक 315 व दूसरा पिस्टल का खोखा बरामद किया। घटना की जानकारी मिलने पर साथी अधिवक्ता भी एकत्र होने लगे। थानाध्यक्ष अवन दीक्षित ने बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। कुछ लोगों से प्रदीप की रंजिश भी चल रही है।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाल समेत 20 पुलिसकर्मी की लगी कुंभ में ड्यूटी
कुंभ मेले की ड्यूटी के लिए कुंडा कोतवाल, चार दरोगा व 15 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण हो गया है। आईजी प्रयागराज प्रेम गौतम ने तबादला सूची जारी की है। जिसमे कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह, चौकी प्रभारी सतीश यादव, दरोगा जय सुशील मिश्र, अरविंद कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश ओझा, मुख्य आरक्षरी प्रवीण कुमार राय, सुरेंद्र सिंह यादव, अमित कुमार मिश्र, हवलदार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed