फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate Idris murder case

भड़के अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की

Fri, 01 Nov 2019 07:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
Advocate Idris murder case
Advocate Idris murder case - फोटो : CITY DESK
बाइकसवार को रोकने के विरोध पर दरोगा से तीखी नोकझोंक
विज्ञापन

इंस्पेक्टर-सीओ ने संभाला मामला, जमकर सुनाई खरीखोटी
प्रयागराज। करेली मेें साथी की हत्या की खबर मिलते ही जिला न्यायालय के अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। उन्होंने कामकाज ठप कर कचहरी रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजरे बाइकसवार को रोकने का विरोध करने पर प्रदर्शनकारियों की एक दरोगा से तीखी नोकझोंक हुई जिसके बाद उससे धक्कामुक्की भी हुई। बाद में सीओ व इंस्पेक्टर ने किसी तरह मामला संभाला।
सुबह कचहरी पहुंचे अधिवक्ताओं को करेली में साथी की गोली मारकर हत्या की खबर मिली तो वह आक्रोशित हो उठे। कामकाज ठप कर वह रोड पर निकल आए और दोपहर 12 बजे के करीब उन्होंने एसएसपी कार्यालय के पास पहुंचकर सड़क जाम कर दी। उधर बवाल की आशंका के चलते अफसरों ने पहले ही एसएसपी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस ने एसएसपी कार्यालय के सामने व पुलिस क्लब के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन रोक दिया। उधर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने डीएम-एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 1.00 बजे एक बाइकसवार ने निकलने की कोशिश की तो उसे अधिवक्ताओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ी जिन्होंने उसे रोक दिया। मम्फोर्डगंज चौकी में तैनात दरोगा रविंदनाथ ने इसका विरोध किया तो प्रदर्शनकारी अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। जिस पर तीखी नोकझोंक के बाद दरोगा से धक्कामुक्की भी की गई।
विज्ञापन

यह देख सीओ कर्नलगंज सत्येंद्र प्रसाद तिवारी व इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी ने बीचबचाव कर मामला संभाला। हालांकि अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ और उन्होंने नारेबाजी करते हुए फोर्स के सामने ही पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। साथ ही पास ही पड़ी बेंच भी आग के हवाले कर दी। जानकारी पर करीब 1.45 मिनट पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं से बातचीत की। उनकी ओर से जल्द खुलासे व हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद अधिवक्ता शांत हुए और तब जाकर करीब दो बजे कचहरी रोड पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैशवैन पर चलाए पत्थर
अधिवक्ताओं के विरोध जताने के दौरान ही प्रदर्शनस्थल के पास तक पहुंच आई कैशवैन भी उनके गुस्से का शिकार हुई। दरअसल अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस क्लब की ओर से एक कैशवैन अ गई। जिसे देखते ही कुछ प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने कैशवैन पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पर जेपी पांडेय समेत कुछ अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें रोका और इसके बाद चालक कैशवैन मोड़कर वापस जा सका। इसी तरह प्रदर्शन के दौरान दोपहिया लेकर भीड़ के बीच से निकलने वाले राहगीरों को भी खरीखोटी सुननी पड़ी।

24 घंटे का अल्टीमेटम
मौके पर पहुंचे एसएसपी से बातचीत के दौरान अधिवक्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कप्तान से कहा कि उनके आश्वासन पर वह फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर रहे हैं। लेकिन 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा व हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर वह पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मुआवजे की राशि के तुरंत भुगतान की भी मांग उठाई जिस पर एसएसपी ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में कार्यवाही की जा चुकी है।

प्रयागराज में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या के बाद सड़क जाम के दौरान आगजनी भी की ग?

प्रयागराज में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या के बाद सड़क जाम के दौरान आगजनी भी की ग?- फोटो : CITY DESK

Advocate Idris murder case

Advocate Idris murder case- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed