फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advertisement for recruitment to MTS posts will come after elections

Prayagraj News: चुनाव बाद आएगा एमटीएस के पदों पर भर्ती का विज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Advertisement for recruitment to MTS posts will come after elections
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन चुनाव बाद आएगा। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के कैलेंडर के अनुसार इसका विज्ञापन इसी महीने आना था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते प्रक्रिया कुछ दिन के लिए टाल दी गई है। इस भर्ती के जरिये केंद्र सरकार के विभागों में युवाओं का चयन होता है। एसएससी के कैलेंडर के अनुसार एमटीएस और हवलदार के पदों पर भर्ती का विज्ञापन सात मई को जारी होना था। यह भर्ती करीब दो हजार पदों के लिए संभावित है। पिछले वर्ष इसके जरिये एमटीएस और हवलदार के 1788 पदों पर भर्ती हुई थी। वह भर्ती दिसंबर 2023 में पूरी कर दी गई थी।
विज्ञापन

चुनाव के चलते मई में होने वाली सीएपीएफ एसआई और सेलेक्शन पोस्ट की परीक्षा भी टाली जा चुकी है। जून के पहले पहले हफ्ते में होने वाली जेई की परीक्षा भी एक दिन आगे बढ़ा दी गई थी। चार जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद परीक्षाएं शुरू होंगी। पांच, छह और सात जून को जेई की परीक्षा होगी। उसके बाद सेलेक्शन पोस्ट और एसआई भर्ती की परीक्षा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed