फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advertisement for PCS-2019 soon

पीसीएस-2019 का विज्ञापन जल्द

Sat, 05 Oct 2019 07:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Advertisement for PCS-2019 soon
Advertisement for PCS-2019 soon
पीसीएस-2019 का विज्ञापन जल्द
विज्ञापन

0 ढाई सौ से अधिक पदों पर भर्ती के लिए चल रही तैयारी
0 15 दिसंबर को प्रस्तावित है पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा
प्रयागराज, 5 अक्तूबर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द ही सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा-2019 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) परीक्षा-2019 का विज्ञापन जारी करने जा रहा है। पीसीएस के तकरीबन 270 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। विज्ञापन अक्तूबर के मध्य तक जारी किए जाने की योजना है।
यूपीपीएससी के कैलेंडर में पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा इस साल 15 अक्तूबर को प्रस्तावित है। विज्ञापन जारी होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने में एक माह का वक्त लगेगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं में भी तकरीबन एक माह का वक्त लग जाएगा। ऐसे में आयोग के पास समय कम बचा है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि पीसीएस-2019 के तहत तकरीबन 270 पदों पर भर्ती की तैयारी है।
विज्ञापन

हालांकि विज्ञापन जारी होने या प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने से पहले अगर नए पदों का अधियाचन आता है तो उन्हें भी इसी भर्ती परीक्षा में शामिल कर दिया जाएगा और ऐसे में पदों की संख्या बढ़ेगी। आयोग ने इस बाद दो साल का परीक्षा कैलेंडर एक साथ जारी किया है। पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा अगले साल 15 अक्तूबर से प्रस्तावित है। फिलहाल अभ्यर्थियों को पीसीएस-2019 के विज्ञापन का इंतजार है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि विज्ञापन इस माह के मध्य तक जारी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed