फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advanced CT scan machine installed for SR patients in SRN prayagraj news allahabad

Prayagraj News: एसआरएन में कोविड मरीजों के लिए लगाई गई एडवांस सीटी स्कैन मशीन

Mon, 21 Sep 2020 10:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Sep 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Advanced CT scan machine installed for SR patients in SRN prayagraj news allahabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एसआरएन अस्पताल में रविवार से कोरोना मरीजों की नई एवं एडवांस टेक्नोलॉजी युक्त सीटी स्कैन मशीन से जांच शुरू हो गई है। इसे पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में लगाया गया है। इससे केवल कोविड मरीजों की ही जांच होगी। चिकित्सकों का कहना है कि इससे कोविड मरीजों के उपचार में और आसानी होगी। 
विज्ञापन


मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की चिकित्सकों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी। शासन से मंजूरी के बाद रविवार को सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल कर संचालित कर दी गई है। यह मशीन नई और आधुनिक तकनीकी से युक्त है। मरीज के एक ही पॉजिशन में रहने पर भी परे शरीर को स्कैन कर रिपोर्ट दे देगी। इससे केवल कोरोना मरीजों का सीटी स्कैन किया जाएगा। अन्य मरीजों के लिए पुरानी बिल्डिंग में पहले से ही सीटी स्कैन मशीन लगी है। 
विज्ञापन


पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के प्रभारी डॉ. मोहित जैन ने बताया कि रिपोर्ट के लिए सिस्टम को एडवांस तौर पर डेवलप किया गया है। स्कैन के बाद रिपोर्ट सीधे आईसीयू अथवा अन्य वार्ड में मौजूद संबंधित चिकित्सक को प्रेषित की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों में 50 फीसदी से अधिक मरीज ऐसे होते हैं, जिनको सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती है। इसके शुरू होने से मरीजों में अब लंग्स में इंफेक्शन का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। नई मशीन से पहला सीटी स्कैन कोविड वार्ड नंबर 13 नंबर में भर्ती मरीज का हुआ। इसके बाद 10 और मरीजों का सीटी स्कैन किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस पी सिंह, प्रमुख अधीक्षक स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय डॉ. एके श्रीवास्तव,  उप प्रधानाचार्य डॉ. वी के पाण्डेय, अधीक्षक कोविड डॉ मोहित. जैन, डॉ. एस बी यादव, डॉ. संतोष सिंह, अधीक्षक गौतम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed