फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admit cards for state university exams will have QR codes, five lakh students are registered

Prayagraj : राज्य विवि की परीक्षा में क्यूआर कोड वाले होंगे प्रवेश पत्र, पांच लाख छात्र-छात्राएं हैं पंजीकृत

Sun, 20 Apr 2025 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 03:55 PM IST
सार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की एक मई से शुरू होने वालीं स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र इस बार क्यूआर कोड वाले होंगे।

विज्ञापन
Admit cards for state university exams will have QR codes, five lakh students are registered
PRSU - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की एक मई से शुरू होने वालीं स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र इस बार क्यूआर कोड वाले होंगे। साथ ही केंद्र व्यवस्थावकों, कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों को ई-पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ व फतेहपुर में राज्य विवि से संबद्ध 703 महाविद्यालयों के तकरीबन पांच लाख छात्र-छात्राएं परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हैं। राज्य विवि पहली इन सभी परीक्षार्थियों के लिए क्यूआर कोड वाले प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है। वहीं, संबद्ध महाविद्यालयों के सभी केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों व परीक्षा ड्यूटी करने वाले अन्य कर्मचारियों को ऑनलाइन परिचय पत्र जारी किया जाएगा। उनके परिचय पत्र भी क्यूआर कोड वाले होंगे।

विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने यह निर्णय भी लिया है कि इस बार प्रोफेशनल व पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं वित्तविहीन निजी महाविद्यालयों में नहीं कराई जाएंगी। इन पाठ्यक्रमों के लिए अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों और राजकीय महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। वित्तविहीन कॉलेजाें में स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होंगी। राज्य विवि के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि क्यूआर कोड वाले प्रवेश पत्र व परिचय पत्र पहली बार जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान निरीक्षण टीमें क्यूआर कोड को स्कैन कर आसानी से पता लगा सकेंगी कि प्रवेश पत्र व परिचय पत्र फर्जी तो नहीं हैं। इससे परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकेगी। कुलपति ने बताया कि परीक्षाओं के लिए 125 केंद्र बनाए गए हैं। 29 मई को परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed