{"_id":"5d9769b28ebc3e01390a87d6","slug":"admit-card-released-for-pcs-mains-allahabad-news-ald256695334","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस मेंस के लिए प्रवेशपत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस मेंस के लिए प्रवेशपत्र जारी
विज्ञापन
Admit card released for PCS mains
प्रयागराज। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा समय से होगी या नहीं, इसको लेकर चल रही असमंजस की स्थिति पर पूरी तरह से विराम लग गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को पीसीएस मेंस-2018 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए। इसके साथ ही आयोग ने 13 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रोग्रामर गेड-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।
पीसीएस मुख्य परीक्षा 18 से 22 अक्तूबर तक आयोजित की जानी है। कुछ दिनों पहले महिला आरक्षण के मसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में संशोधन के आदेश दिए थे, जिसके बाद अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि आयोग परीक्षा का आयोजन निर्धारित समय पर करा सकेगा या नहीं। हालांकि, आयोग के सचिव जगदीश ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन होगा और परीक्षा भी समय से कराई जाएगी।
शुक्रवार को आयोग ने पीसीएस मेंस-2018 के प्रवेशपत्र जारी करते हुए तमाम आशंकाओं पर विराम लगा दिया। पीसीएस के 988 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में 19096 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। सचिव जगदीश ने बताया कि पीसीएस मेंस के साथ प्रोग्रामर/प्रोग्रामर, ग्रेड-1/प्रोग्रामर, ग्रेड-2/कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रेड-बी परीक्षा, 2019 के तहत प्रोग्रामर, ग्रेड-2 परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र भी जारी कर दिए गए हैं। दोनों परीक्षाओं के अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोग्रामर, ग्रेड-2 की परीक्षा 13 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित की जाएगी।