{"_id":"5f6e56258ebc3e9b91746da3","slug":"admissions-to-pg-will-be-done-on-the-basis-of-direct-interview-city-desk-news-ald287284931","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीजी में सीधे इंटरव्यू के आधार पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीजी में सीधे इंटरव्यू के आधार पर होंगे दाखिले
Sat, 26 Sep 2020 10:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में इस बार परास्नातक (पीजी) की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। पीजी में इंटरव्यू के आधार सीधे दाखिले लिए जाएंगे। वहीं, स्नातक की प्रवेश परीक्षा छह अक्तूबर और बीएड की प्रवेश परीक्षा 18 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। ईसीसी में स्नातक में प्रवेश के लिए 4054 अभ्यर्थियों ने आवेदनपत्र भरे थे, जबकि इनमें से 3222 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। इन्हीं अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। बीए की प्रवेश परीक्षा में 1126, बीएससी बायो की प्रवेश परीक्षा में 469, बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा में 962, बीसीए की प्रवेश परीक्षा में 112 और बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में 553 अभ्यर्थी शामिल होंगे। स्नातक की प्रवेश परीक्षा छह अक्तूबर को बिशप जॉनसन गल्र्स स्कूल एंड कॉलेज तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
बीए की प्रवेश परीक्षा सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक, बीएससी बायो, बीकॉम, बीसीए की प्रवेश परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, बीएड की प्रवेश परीक्षा 18 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। बीएड में प्रवेश के लिए 285 अभ्यर्थियों ने फॉॅर्म भरे थे, जबकि 270 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। इस बाद पीजी की प्रवेश परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। पीजी में सीधे इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे।
एमए के नौ विषयों में प्रवेश के लिए कुल 119 और एमएससी के छह विषयों में प्रवेश के लिए 204 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए. मोसेस का कहना है कि पीजी में उम्मीद से कम आवेदन आए हैं। आवेदन की तिथि बढ़ाई जाएगी। पीजी में इंटरव्यू के आधार सीधे दाखिले लिए जाएंगे। पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया 15 अक्तूबर के बाद शुरू की जाएगी।