फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admissions have begun for several courses, including MA in Education and Sociology, at Allahabad University.

Prayagraj News: इविवि में एमए एजुकेशन, समाजशास्त्र समेत कई पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू

Sat, 11 Jul 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 11 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Admissions have begun for several courses, including MA in Education and Sociology, at Allahabad University.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) व व्यावसायिक अध्ययन संस्थान (आईपीएस) ने सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की पहली कटऑफ सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड और शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एमए एजुकेशन में सामान्य वर्ग के लिए 126, ओबीसी 114, एससी 104.5, एसटी 63 और ईडब्ल्यूएस में 102 या उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए पात्र घोषित किया गया है। इस पाठ्यक्रम की काउंसलिंग शनिवार और रविवार को होगी।
विज्ञापन


समाजशास्त्र (एमए) में सामान्य वर्ग की कटऑफ 176.8, ओबीसी 154, एससी 116, एसटी 92 और ईडब्ल्यूएस 146 अंक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास (एमए) में सामान्य वर्ग के लिए 176, एसटी वर्ग के लिए 38 और गणित (एमए व एमएससी) में सामान्य वर्ग की कटऑफ 146, एससी 112 और एसटी 108 अंक रखी गई है। दस्तावेज अपलोड 13 जुलाई दोपहर दो बजे तक और सत्यापन व शुल्क जमा शाम पांच बजे तक होगा।

एमसीए (आईपीएस) में सामान्य वर्ग के लिए 180, ईडब्ल्यूएस 172, ओबीसी 164, एससी 110 अंक और एमएससी फूड टेक्नोलॉजी (आईपीएस) में सामान्य वर्ग 156, ओबीसी 130, ईडब्ल्यूएस 110 अंक निर्धारित किए गए हैं और दोनों में ही एससी व एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए पात्र घोषित किया गया है।

प्राचीन इतिहास, संस्कृति व पुरातत्व (एमए) में सामान्य वर्ग की कटऑफ 176.70, ओबीसी 160, एससी 147.60 और एसटी 98 अंक निर्धारित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12 जुलाई तक विश्वविद्यालय के पीजी एडमिशन पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
एमवोक (मीडिया स्टडीज) में सामान्य वर्ग की कटऑफ 118 अंक तय की गई है। पंजीकरण शनिवार से शुरू होगा और दस्तावेज सत्यापन व शुल्क जमा 14 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed