फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission will be taken through CUET for the second consecutive year, application till M

इलाहाबाद विवि : लगातार दूसरे वर्ष सीयूईटी के माध्यम से लिए जाएंगे दाखिले, आवेदन 12 मार्च तक

Sat, 11 Feb 2023 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 09:06 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च को रात 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इस बार भी इविवि में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से दाखिले होंगे।

विज्ञापन
Admission will be taken through CUET for the second consecutive year, application till M
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च को रात 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इस बार भी इविवि में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से दाखिले होंगे। सीयूईटी के संचालन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपी गई है। इविवि में सीयूईटी के माध्यम से बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए की तकरीबन 17 हजार सीटों और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) के आठ पाठ्यक्रमों की तकरीबन एक हजार सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।

विज्ञापन

बीए में प्रवेश के लिए विभिन्न विषयों के 100 कॉम्बिनेशन, बीएससी मैथ्स ग्रुप में सात कॉम्बिनेशन और बीएससी बायो ग्रुप में पांच कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं। विषयों के कॉम्बिनेशन की विस्तृत जानकारी इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में इविवि में दाखिले के लिए छात्रों को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों या दोनों में से किसी एक विषय की परीक्षा अनिवार्य रूप से देनी होगी। इन दोनों भाषाओं के अतिरिक्त किसी दूसरी भाषा का विकल्प चुनने पर अभ्यर्थी इविवि में दाखिले से स्वत: वंचित हो जाएंगे।

विज्ञापन

प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 12 मार्च को रात 11.50 बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को 15 से 18 मार्च तक आवेदन में भरे गए विवरण में त्रुटि सुधार का मौका भी मिलेगा। 30 अप्रैल को उन शहरों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी, जहां परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। मई के दूसरे सप्ताह से अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 21 मई से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार आईपीएस के आठ पाठ्यक्रम भी शामिल

सीयूईटी के माध्यम से इविवि में दाखिले के लिए पहली बार इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित किए जा रहे आठ पाठ्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। पिछले सत्र में इविवि प्रशासन ने इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अपने स्तर से आयोजित कराई थी, लेकिन इस बार अभ्यर्थियों को इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयईटी के तहत आवेदन करन होंगे। इनमें बीसीए, पांच वर्षीय बीसीए एवं एमसीए (डाटा साइंस), बीवोक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बीवोक (मीडिया प्रोडेक्शन), बीए (मीडिया स्टडीज), पांच वर्षीय फूड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम, बीवोक (फूड प्रोसेसिंग) एवं बीए फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed