{"_id":"576846b74f1c1b7426b484d1","slug":"admission-will-be-on-the-lines-of-the-kanpur-university-in-state-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि में कानपुर की तर्ज पर होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि में कानपुर की तर्ज पर होंगे प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में प्रवेेश और पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी की नियमावली के आधार पर होगी। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय का नया ऐक्ट और ऑर्डिनेंस बनने तक लागू रहेगी। विश्वविद्यालय की ओर से संबद्ध कालेज प्रबंधकाें और प्राचार्यों की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। उसमें प्रवेश तथा अन्य प्रक्रिया के बारे में स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का 17 जून को उद्घाटन किया गया, लेकिन इसका ऑर्डिनेंस अभी तक नहीं बना है। हालांकि, कुलपति का कहना है कि ऐेक्ट और ऑर्डिनेंस तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। इसके विपरीत विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय से कानपुर और फैजाबाद विश्वविद्यालय के कालेज जुड़े हैं तथा दोनों विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया अलग-अलग हैं। एक विश्वविद्यालय में सेमेस्टर तो दूसरे वार्षिक परीक्षा की व्यवस्था लागू है। ऐसे में नए विश्वविद्यालय से जुड़ने के बाद कालेजों में असमंजस की स्थिति है कि आखिर कौन सी व्यवस्था लागू की जाए जबकि, कई कालेजों में तो प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि नया संविधान बनने तक इलाहाबाद से जुड़े सभी कालेजों में कानपुर विश्वविद्यालय की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उनका कहना है कि आगे की प्रक्रिया संचालित करने केलिए जल्द ही प्रबंधकों और प्राचार्यों की बैठक बुलाई जाएगी।