फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission will be done on 1148 seats of PhD in universities and colleges

Prayagraj News: इविवि और कॉलेजों में पीएचडी की 1148 सीटों पर होंगे प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 1148 seats of PhD in universities and colleges
संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2023 के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी की 1148 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए 26 अक्तूबर यानी आज से ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हालांकि, परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और परीक्षा केंद्र प्रयागराज में ही बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने बुधवार को क्रेट-2023 का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार कुल 51 विषयों में पीएचडी की 1148 सीटों पर दाखिले होने हैं, कि जिनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 733 सीटें और संघटक महाविद्यालयों में 415 सीटें हैं। क्रेट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2023 और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश के इच्छुक नेट/जेआरएफ अभ्यर्थियों के लिए क्रेट लेवल-1 और लेवल-2 में शामिल होना अनिवार्य है। शिक्षक उम्मीदवार (शिक्षक या कर्मचारी का वार्ड नहीं) श्रेणी या सशस्त्र बल अधिकारी श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र भरना आवश्यक है। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों के स्थायी प्राध्यापकों, सैन्य अधिकारियों एवं अंतरराष्ट्रीय छात्रों को क्रेट लेवल-1 की परीक्षा से छूट प्राप्त है, लेकिन उनके लिए क्रेट लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी में प्रवेश के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वे प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय उम्मीदवार सलाकार से संपर्क कर सकते हैं। सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1800 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये निर्धारित किया गया है।अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट https://aupravesh2023.cbtexam.in पर या इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.allduniv.ac.in पर क्रेट-2023 लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।

पांच नए विषयों में भी शुरू होगी पीएचडी
इविवि में क्रेट-2023 के तहत पांच नए विषयों में भी पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इस बार तीन विदेशी भाषाओं रूसी, फ्रेंच एवं जर्मन सहित दो अन्य विषयों प्रायोगिक खनिज विज्ञान एवं पेट्रोलॉजी और गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान में पीएचडी की सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।


तीन सौ अंकों की होगी प्रवेश परीक्षा
क्रेट (लेवल-1) की प्रवेश परीक्षा 300 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र के भाग-1 में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें 25 प्रश्न शोध पद्धति एवं 25 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे। भाग-2 में कुल 200 अंकों के 13 प्रश्नों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रवेश परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed