इलाहाबाद विवि के संघटक कॉलेजों में तेज हुई प्रवेश प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साथ ही संघटक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। एक ओर जहां इविवि में बीए में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी नहीं किया गया है, वहीं कॉलेजों में यूजीएटी का परिणाम जारी होने के साथ बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश शुरू हो गया है।
एडीसी कीडगंज परिसर में बीकॉम (केवल छात्राएं) सभी वर्ग में 150 या इससे अधिक और अनुसूचित जनजाति के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए 12 नवंबर को रिपोर्ट करें। बीएससी (छात्र-छात्राएं) सभी वर्ग के 145 या इससे अधिक, बीए प्रथम वर्ष (केवल छात्र) सभी वर्ग में 130 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए 12 नवंबर को प्रात: नौ से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करें। जीरो रोड परिसर में बीकॉम (केवल छात्राएं) सभी वर्ग में 158 या इससे अधिक और अनुसूचित जनजाति के सभी। बीए (केवल छात्राएं) सभी वर्ग में 130 या इससे अधिक अंक पाने वालीं सभी छात्राएं 12 नवंबर को रिपोर्ट करें।
ईश्वर शरण में 12 नवंबर के लिए बीकॉम का कटऑफ जारी
- ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में 12 नवंबर को बीकॉम में सभी वर्ग के 157 व उससे अधिक अंक वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। बीएससी गणित में सभी वर्ग में 155 व उससे अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। बीवोक में कोई भी अभ्यर्थी जो इंटरमीडिएट (12वीं) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो, प्रवेश ले सकता है। बीवोक में प्रवेश के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना जरूरी नहीं है।
जगत तारन में बीए में प्रवेश के लिए 17 नवंबर का कटऑफ
जगत तारन पीजी कॉलेज में बीए में प्रवेश के लिए जिन छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है, वह फॉर्म सत्यापन एवं विषय आवंटन के लिए कॉलेजी में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के प्रिंट आउट, प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ प्रवेश के लिए 17 नवंबर को उपस्थित हों। 17 नवंबर को बीए में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग (अनारक्षित) में 95 या इससे अधिक, 18 नवंबर को ईडब्ल्यूएस में 70 इससे अधिक, 19 नवंबर को ओबीसी वर्ग में 70 या इससे अधिक और एससी में 40 या इससे अधिक तथा 20 नवंबर को एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10 से एक बजे तक रिपोर्ट करें।
प्रवेश मेरिट के अनुसार सीटों की संख्या रिक्त होने तक दिया जाएगा। बीकॉम में 17 नवंबर को अनारक्षित वर्ग में 138 या इससे अधिक, 18 नवंबर को इंब्ल्यूएस में 90 या इससे अधिक और ओबीसी में 98 अथवा अधिक तथा 19 नवंबर को एससी की सभी छात्राओं के प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होगी।केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रवेश की काउंसलिंग 18 से- केपी ट्रेनिंग कॉलेज बीएड की काउंसिलिंग 18 नवंबर से 25 नवंबर के बीच होगी।
18 नवंबर को कला वर्ग में अनारक्षित कोटे के 166 अंक या इससे अधिक पाने वाले अभ्यर्थी, 19 नवंबर को कला वर्ग में ओबीसी में 160 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, 21 नवंबर को को विज्ञान वर्ग में ओबीसी में 158 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने अभ्यर्थी, 23 नवंबर को कला वर्ग में एससी, एसटी और इडब्ल्यूएस में क्रमश: 141, 116, 160 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, 25 नवंबर को कर्मचारी कोटा के तहत सभी अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग होगी। दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी इविवि के डीएसडब्ल्यू से संपर्क करें।