फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission in LLB from new cutoff today, admission of 121 candidates of OBC category in BA

एलएलबी में नए कटऑफ से प्रवेश आज, बीए में ओबीसी वर्ग के 121 अभ्यर्थियों के दाखिले

Sun, 19 Dec 2021 10:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Admission in LLB from new cutoff today, admission of 121 candidates of OBC category in BA
एलएलबी में नए कटऑफ से प्रवेश आज, बीए में ओबीसी वर्ग के 121 अभ्यर्थियों के दाखिले
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में 20 दिसंबर को नए कटऑफ के तहत एलएलबी में प्रवेश के लिए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को अनारक्षित वर्ग में 178 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 166 या अधिक अंक और एससी वर्ग में 148 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 बजे तक प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। प्रवेश/काउंसलिंग की प्रक्रिया अपराह्न दो बजे से शुरू होगी।
वहीं, रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर भी प्रवेश भवन में दाखिले की प्रक्रिया जारी रही। बीए में ओबीसी वर्ग के 181 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। वहीं, बीएसी में कुल 23 दाखिले हुए। बीएसी गणित में ईडब्ल्यूएस के दो एवं एससी वर्ग के 19 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। वहीं, बीएससी होम साइंस में ओबीसी वर्ग के एक और बीएससी बायो में ईडब्ल्यूएस के एक अभ्यर्थी का दाखिल हुआ।
विज्ञापन

एमए शिक्षाशास्त्र में प्रवेश पांच को
एमए शिक्षाशास्त्र में पांच जनवरी को प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किया गया है। अनारक्षित श्रेणी में 144 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 132 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 142 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 118 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10.30 बजे विभाग में जरूरी दस्तावेजों के साथ सुबह 10.30 बजे संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed