फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   admission in ecc will be taken on the basis of merit

ईसीसी में मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे प्रवेश

Sat, 20 Jun 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
admission in ecc will be taken on the basis of merit
इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में इस बार प्रवेश परीक्षा की जगह मेरिट के आधार प्रवेश के लिए जाएंगे। अगर सरकार से अनुमति मिली तो प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जून शुरू होने जा रही है। यह निर्णय शुक्रवार को ईसीसी की प्रवेश समिति की अलग-अलग बैठकों में लिए गए।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण मोसेस के अनुसार की इस वर्ष महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जस्टिन मसीह प्रवेश समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं और प्रवेश से संबंधित सभी कार्यों का संपादन करेंगे। प्राचार्य ने बताया कि ईसीसी में शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश फार्म और प्रॉस्पेक्टस कॉलेज की वेबसाइट पर 21 जून की सुबह से उपलब्ध रहेंगे। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखाते हुए इस वर्ष प्रवेश परीक्षा के नियमों में कुछ फेरबदल किए गए हैं, जिसकी विस्तृत सूचना महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस में दी जाएगी। प्राचार्य ने बताय कि राज्य या केंद्र सरकार के नियमों के तहत प्रवेश परीक्षा कराने की अनुमति मिलती है तो हम प्रवेश परीक्षा करा पाएंगे, अन्यथा नए विद्यार्थियों का चयन पिछली कक्षा में प्राप्तांक यानी मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस नियम के बारे में कॉलेज के प्रॉस्पेक्टस में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। सभी आवेदकों एवं अभिभावकों से यही अपेक्षा है कि वे सभी नई व्यवस्थाओं को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन की प्रक्रिया में आगे बढे़ं।
विज्ञापन

अगस्त के तीसरे सप्ताह से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं
- कोविड-19 महामारी के कारण इस बार ईसीसी प्रशासन के लिए सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन बड़ी चुनौती होगा। ईसीसी की शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अरुण मोसेस एवं मुख्य परिक्षा नियंत्रक डॉ. डेविड की उपस्थिति में हुई परीक्षा समिति की बैठक में तय किया गया कि अगर राज्य सरकार प्रदेश के भीतर आवाजाही की अनुमति प्रदान करती है और केंद्र सरकार से मंजूरी मिलती है तो अगस्त के तीसरे सप्ताह से सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्राचार्य डॉ. अरुण मोसेस ने बताया कि परीक्षा की अवधि तीन की जगह दो घंटे की होगी और उसी अनुपात में सवालों की संख्या में भी परिवर्तन किया जाएगा, जिसकी सूचना बाद में छात्र-छात्राओं को दी जाएगी। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा पहले कराई जाएगी। इसके बाद बाकी विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखे हुए प्रायोगिक परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराई जाएंगी, जिसकी सूचना निर्धारित समय में दी जाएगी जाएगी। परीक्षा के कार्यक्रम को कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नहीं हुई तो सभी होंगे प्रमोट
- प्राचार्य डॉ. मोसेस के अनुसार अगर परीक्षा कराने की अनुमति नहीं मिलती है तो सभी विद्यार्थियों का परीक्षाफल पिछले सेमेस्टर की परीक्षाओं और आंतरिक परीक्षाओं में प्राप्तांक के आधार पर तैयार किया जाएगा। ऐसे में सभी छात्र-छात्राओं को पिछले सेमेस्टरों की परीक्षाओं में मिले अंकों के औसत के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। इस बीच पूर्व की भांति ऑनलाइन मोड में कक्षाएं चलती रहेंगी। अगर इन कार्यक्रमों में किसी तरफ का फेरबदल होता है तो इसकी सूचना वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed